MPTET Result 2023: घोषित हुए मध्य प्रदेश टीईटी के परिणाम, उम्मीदवार ऐसे डाउनलोड करें अपना स्कोरकार्ड

mppeb

MPTET Result 2023: मध्यप्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) ने एमपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (MP Teacher Eligibilty Test) के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोर चेक कर सकते हैं।

1 मार्च से लेकर 11 मार्च तक हाई स्कूल शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन मोड (computer based test) में किया गया है। जिसके लिए आन्सर-की 13 मार्च को ही जारी कर दी गई है। मध्यप्रदेश टीईटी परीक्षा का आयोजन 2 शिफ्टों में हुआ था। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से शुरू होकर सुबह 11:30 बजे की थी। वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शुरू होकर शाम 5:30 बजे तक की थी। आज यानि 17 अप्रैल, 2023 को परीक्षा के परिणाम घोषित किए गए हैं।

एमपी टीईटी स्कोरकार्ड MPPEB की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। जिसमें परीक्षा में प्राप्त किए गए अंकों का विवरण होगा।  रिजल्ट्स डाउनलोड करने के लिए की कैंडीडेट्स को एप्लीकेशन नंबर/रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ की आवश्यकता पड़ेगी। नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करके उम्मीदवार अपना स्कोर चेक कर सकते हैं।

ऐसे चेक करें परिणाम

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट http://esb.mp.gov.in पर जाएं।
  • अब “High School Teacher Eligibilty Test -2023” के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना एप्लीकेशन नंबर या रोल नंबर दर्ज करें। फिर जन्मतिथि का विवरण दर्ज करें।
  • नीचे दिए गए सेक्योरिटी कोड को दर्ज करें।
  • अब MPTET Result को डाउनलोड करें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews