Mumbai University : मुंबई यूनिवर्सिटी में फैकल्टी पद पर निकली शानदार भर्ती, अब बिना परीक्षा होगा इसमें सेलेक्शन, यहां जानें इसके लिए आवेदन प्रोसेस

Mumbai University : अगर आप उच्च शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं और आवश्यक योग्यता रखते हैं, तो मुंबई यूनिवर्सिटी ने फैकल्टी पदों पर भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
Mumbai University : मुंबई यूनिवर्सिटी में फैकल्टी पद पर निकली शानदार भर्ती, अब बिना परीक्षा होगा इसमें सेलेक्शन, यहां जानें इसके लिए आवेदन प्रोसेस

Mumbai University : मुंबई यूनिवर्सिटी ने फैकल्टी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन करने का विकल्प प्रदान किया गया है। अगर ऐसे में आप उच्च शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं और आवश्यक योग्यता रखते हैं, तो इस भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। यहां इस भर्ती के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी जा रही हैं।

पदों की जानकारी

मुंबई यूनिवर्सिटी ने विभिन्न फैकल्टी पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार को ध्यान देना होगा कि आवेदन प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से आवेदन करना होगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी न होने पर आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 152 फैकल्टी पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिनमें शामिल हैं:

डीन ऑफ फैकल्टीज के 4 पद
प्रोफेसर के 21 पद
एसोसिएट प्रोफेसर या डिप्टी लाइब्रेरियन के 54 पद
असिस्टेंट प्रोफेसर या असिस्टेंट लाइब्रेरियन के 73 पद

आवेदन की अंतिम तिथि

वहीं इन पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त 2024 है। इस तारीख तक आपके ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन सही जगह तक पहुंच जाने चाहिए। दरअसल अगर आप ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, या पदों का विवरण जानना चाहते हैं और अप्लाई करना चाहते हैं तो इस वेबसाइट पर जाएं: muappointment.mu.ac.in।

योग्यता और आयु सीमा

पद के अनुसार योग्यता और आयु सीमा भिन्न-भिन्न है। सामान्य रूप से संबंधित विषय में पीएचडी और कुछ वर्षों का अनुभव आवश्यक है। डीन ऑफ फैकल्टी पद के लिए न्यूनतम 15 साल का अनुभव और मास्टर्स में कम से कम 55 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं। साथ ही मराठी भाषा का ज्ञान भी आवश्यक है। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट पर दिए गए नोटिस को चेक करें।

आवेदन शुल्क

जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क: 500 रुपये
आरक्षित श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क: 250 रुपये
पेमेंट केवल ऑनलाइन किया जा सकता है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews