2026 में कब होगी कौन-सी मेडिकल परीक्षा? NBEMS ने जारी किया शेड्यूल, ऐसे करें डाउनलोड 

एनबीईएमएस ने एग्जाम कैलेंडर जारी किया है। नीट पीजी की तारीख भी जल्द घोषित होगी। डीएनबी फाइनल परीक्षा 18 जून से शुरू होगी। आइए जानें शेड्यूल कैसे डाउनलोड करें?
NEET PG and NEET MDS 2026

AI Generated Image

आयुर्विज्ञान में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBEMS) ने 29 दिसंबर 2025 सोमवार को 2026 के लिए एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है। इसमें कई महत्वपूर्ण मेडिकल परीक्षाओं को शामिल किया गया है। जिसकी जानकारी उम्मीदवारों को होनी चाहिए। शेड्यूल के मुताबिक जनवरी से लेकर जून 2026 के बीच एनबीईएमएस 11 परीक्षाओं का आयोजन करने वाला है। तारीख के साथ-साथ समय का ऐलान भी कर दिया गया है।

नीट एसएस और नीट पीजी का जिक्र टाइम टेबल में नहीं किया गया। नीट एमडीएस का कार्यक्रम अलग से अधिसूचित किया जाएगा। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट https://natboard.edu.in/ विजिट करने की सलाह दी जाती है।

डिप्लोमा फाइनल परीक्षा कब?

एनबीईएमएस डिप्लोमा फाइनल परीक्षा दिसंबर सेशन परीक्षा का आयोजन 6, 7 और 8 जनवरी 2026 को होगा। एग्जाम  दोपहर 2:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक चलेगा। एफएमजीई दिसंबर सेशन का आयोजन 17 जनवरी 2026 को होने वाला है। पेपर-1 सुबह 9:00 बजे से लेकर 11:30 बजे तक आयोजित होगा। पेपर-2 दोपहर 2:00 बजे से लेकर शाम 4:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। एमएमजीई जून सेशन का आयोजन 28 जून 2026 को होगा।

डीएनबी और DRNB परीक्षा की तारीख 

डीएनबी फाइनल परीक्षा 18, 19, 20 और 21 जून को आयोजित होगी। एग्जाम सुबह 2:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक चलेगा। उम्मीदवारों को 3 घंटे का समय दिया जाएगा। वहीं डीआरएनबी फाइनल परीक्षा का आयोजन 24, 25 और 26 अप्रैल को होगा। इसके लिए भी उम्मीदवारों को 3 घंटे का समय मिलेगा एग्जाम दोपहर 2:00 बजे से शुरू होगा।

अन्य परीक्षाओं की तारीख 

  • फेलोशिप प्रवेश परीक्षा का आयोजन 14 मार्च 2026 को होने वाला है। परीक्षा सुबह 9:00 बजे से लेकर 10:45 बजे तक आयोजित की जाएगी।
  • फरवरी में एफडीएसटी एमडीएस का परीक्षा का आयोजन होगा। 21 फरवरी को सुबह 9:00 बजे से लेकर 11:00 बजे तक पेपर-1 चलेगा। वहीं पेपर-2  दोपहर 2:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
  • एफडीएसटी-बीडीएस परीक्षा 1 मार्च 2026 को होगी।
  • ग्रेजुएट फार्मसी एप्टिट्यूड टेस्ट 7 मार्च 2026 को होगा।
  • PDCET 2026 का आयोजन 12 अप्रैल को सुबह 9 बजे से लेकर 11 बजे तक होगा।

 ऐसे डाउनलोड करें शेड्यूल 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://natboard.edu.in/ पर जाएं।
  2. होम पेज पर नोटिस के सेक्शन में जाकर एमबीईएमएस एग्जाम शेड्यूल के लिंक पर क्लिक करें।
  3. स्क्रीन पर पीडीएफ पेज खुलेगा। यहां परीक्षा की तारीख और समय को चेक करें।
  4. फिर टाइम टेबल को डाउनलोड करें।
  5. भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिंटआउट निकाल कर उम्मीदवार अपने पास रख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews