5 मई को होगी नीट परीक्षा, 31 जनवरी तक कर सकते हैं आवेदन फार्म में सुधार

NEET-form-filled-till-5-may-

भोपाल। नेशनल एलीजिबिलिटी कम इंट्रेंस टेस्ट नीट-2019 की परीक्षा के लिए 5 मई तय की गई है। जिसके लिए यदि आवेदन परीक्षा फार्म में कोई त्रुटि रह गई है तो सुधार कार्य सोमवार से प्रारंभ हो गए हैं। छात्र 31 जनवरी तक आवेदन पत्र में सुधार कर सकेंगे। नीट के माध्यम से भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, उज्जैन, इंदौर, रतलाम, बुरहानपुर, छतरपुर, देवास, मंदसौर समेत देशभर के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस डेंटल कॉलेजों में बीडीएस, आयुर्वेद कॉलेजों में बीएएमएस, होम्योपैथी कॉलेजों में बीएचएमएस, यूनानी कॉलेजों में बीयूएमएस, नैचरोपैथी कॉलेजों में बीएसएमएस में प्रवेश हो सकेंगे। नीट परीक्षा का परिणाम 5 जून 2019 को जारी होगा। प्रदेश में मेडिकल के 13, डेंटल के 17, आयुष के 47 कॉलेज समेत देशभर में 476 मेडिकल, 346 डेंटल व 702 आयुष कॉलेज संचालित हो रहे हैं। आयुष मेडिकल एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ राकेश पाण्डेय ने बताया कि प्रदेश में अब मैनेजमेंट कोटा पूरी तरह समाप्त हो चुका है और बिना नीट परीक्षा दिए 2019 से प्रवेश नहीं हो सकेंगे।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews