Hindi News

उम्मीदवार ध्यान दें, बदल गया NEET MDS परीक्षा का पैटर्न, अब प्रश्न पत्र में टाइम बाउन्ड सेक्शन अनिवार्य, नोटिस जारी

Published:
नीट एमडीएस एग्जाम 19 अप्रैल को नए पैटर्न में होने जा रहा है। अब टाइम बाउन्ड सेक्शन अनिवार्य होगा। आइए जानें उम्मीदवारों पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा?
उम्मीदवार ध्यान दें, बदल गया NEET MDS परीक्षा का पैटर्न, अब प्रश्न पत्र में टाइम बाउन्ड सेक्शन अनिवार्य, नोटिस जारी

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज ने नीट एमडीएस परीक्षा (NEET MDS 2025) में बड़ा बदलाव किया है। इस संबंध में नोटिस भी जारी किया है। जिसकी जानकारी उम्मीदवारों को होनी चाहिए। अब प्रश्न पत्र में समयबद्ध अनुभागों (Time Bound Section) अनिवार्य होगा।

उम्मीदवारों को नीट एमडीएस एग्जाम में पिछले भाग में आवंटित समय के पूरा होने तक अगले सेक्शन में जाने की अनुमति नहीं होगी। उस भाग के आवंटित समय के पूरा होने के बाद प्रश्नों की समीक्षा नहीं कर पाएंगे। न किसी आवंटित समय खत्म होने के बाद उत्तरों में बदलाव करने की इजाजत होगी। इसका प्रभाव कैंडीडेट्स के परफॉरमेंस पर पड़ सकता है। पिछलर सेक्शन का समय खत्म होने की नेक्स्ट सेक्शन अपने आप शुरू हो जाएगा। एनबीईएमएस ने यह कदम परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए उठाया है। अनियमितताओं पर रोक लगेगी।

कैसा होगा एग्जाम पैटर्न?

नीट एमडीएस प्रश्न पत्र में दो सेक्शन होंगे, इसमें भाग A और भाग B शामिल हैं। भाग ए में 100 और भाग बी में कुल 150 प्रश्न होंगे। दोनों ही सेक्शन के लिए समय निर्धारित होगा। सेक्शन ए के लिए 75 मिनट का समय दिया जाएगा। वहीं सेक्शन बी को खत्म करने के लिए 105 मिनट का समय मिलेगा। बता दें कि एनबीईएएमएस ने पहले ही टाइम बाउन्ड सेक्शन की घोषणा नीट पीजी, नीट एमडीएस, नीट एसएस और अन्य कई परीक्षाओं के लिए की थी, जो इस साक लागू होने जा रहा है।

कुछ दिनों में परीक्षा में 

19 अप्रैल को देशभर के विभिन्न शहरों में नीट एमडीएस परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड (CBT) में आयोजित होगी। इसके जरिए मस्त इन डेंटल सर्जरी में दाखिला होगा। रिजल्ट 19 मई को घोषित होंगे। नए पैटर्न से उम्मीदवारों को परिचित कराने के लिए डेमो टेस्ट की सुविधा मिलेगी। 9 अप्रैल से लिंक एक्टिव होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews