कब जारी होगा NEET PG 2025 रिजल्ट? अभ्यर्थी नोट कर लें तारीख, जानें अपेक्षित कट-ऑफ

नीट पीजी उत्तर कुंजी जारी नहीं की जाएगी। रिजल्ट के लिए संभावित तारीख सामने आई है। जिसकी जानकारी उम्मीदवारों को होनी चाहिए। आइए जानें कैसे स्कोर चेक करें और इस साल अपेक्षित कट -ऑफ क्या है?
neet pg 2025

AI Generated Image

नीट पीजी परीक्षा (NEET PG 2025) का आयोजन देशभर के विभिन्न शहरों में 3 अगस्त 2025 को किया गया था। अब 2 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को रिज़ल्ट का इंतजार है। एग्जाम परीक्षा में प्राप्त स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों का दाखिला एमडी, एमएस समेत अन्य पीजी और पीजी डिप्लोमा मेडिकल पाठ्यक्रमों में होगा।

एनबीईएमएस के ऑफिशियल वेबसाइट वेबसाइट के मुताबिक रिजल्ट 3 सितंबर तक जारी हो सकते हैं। हालाँकि पिछले वर्ष के रुझानों को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि परिणाम की घोषणा 11 से 28 अगस्त के बीच हो सकती है। इस साल उत्तर जारी होगी या नहीं, कोई भी घोषणा अधिकारिक तौर पर नहीं की गयी है। अपडेट्स के लिए नियमित तौर पर अधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in चेक करते रहने की सलाह दी जाती है।

पिछले वर्ष कब घोषित हुए थे परिणाम?

2024 में परीक्षा 11 अगस्त को आयोजित की गई थी, वहीं परिणाम 23 अगस्त को घोषित किए गए थे। 2023 में एग्जाम 5 मार्च को हुआ था और रिजल्ट 14 मार्च को घोषित किए गए थे। 2022 में परीक्षा 21 मई को आयोजित की गई थी, परिणाम 1 जून को उपलब्ध जारी हुए थे।

ऐसे चेक करें स्कोर 

  • सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएँ।
  • होम पेज पर नीट पीजी रिजल्ट 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करें। स्क्रीन पर स्कोर कार्ड नजर आएगा।
  • अपना स्कोर और रैंक चेक करें।
  • भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार रिजल्ट का प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रख लें।
  • फिर काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू शुरू होगी।

कितना होगा कट-ऑफ?

विशेषज्ञों ने अनुमान लगाया है कि इस सामान्य और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए कट-ऑफ़ 50 पर्सेंटाइल हो सकता है यानी उन्हें 800 में से 290-310 तक अंक लाना होगा। एसटी और ओबीसी कैंडिडेट्स के लिए 40 पर्सेंटाइल (270 से लेकर 290), यूआर-पीडब्ल्यूडी के लिए 45 पर्सेंटाइल (250 से लेकर 270 तक) और एससी/एसटी /ओबीसी पीडब्ल्यूडी के लिए 40 पर्सेंटाइल (270 से लेकर 290 तक) कट-ऑफ जा सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews