Neet PG Round 2 Result: राउंड 2 काउंसलिंग का रिजल्ट आज होगा जारी, सीट एलॉटमेंट के बाद इस तारीख तक करनी होगी रिपोर्टिंग

नीट पीजी काउंसलिंग राउंड 2 का रिजल्ट आज जारी किया जाएगा। आधिकारिक वेबसाइट के जरिए जानकारी दर्ज कर अभ्यर्थी अपना रिजल्ट आसानी से चेक कर सकेंगे।
NEET PG Round 2 Result 2025

मेडिकल काउंसिल समिति द्वारा जल्दी नीट पीजी काउंसलिंग राउंड 2 एलॉटमेंट रिजल्ट जारी किया जाने वाला है। इस रिजल्ट के लिए अभ्यर्थियों को ज्यादा इंतजार करने की जरूरत नहीं है क्योंकि यह आज यानी 16 दिसंबर को जारी होगा। एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर इसे आसानी से देखा जा सकता है।

बता दें कि नीट परीक्षा का आयोजन मेडिकल कोर्स में प्रवेश के लिए किया जाता है। पहले चरण का रिजल्ट आ चुका है और अब दूसरे चरण में जिन लोगों को सीट आवंटित होगी। उन्हें तय तिथि के अंदर संस्थान में रिपोर्ट कर अपनी एडमिशन प्रक्रिया पूरी करनी पड़ेगी।

इन डेट्स में करना होगा रिपोर्ट

राउंड 2 में जिन छात्रों को सीट मिलेगी उन्हें 17 दिसंबर से लेकर 25 दिसंबर तक अपनी संस्थान में रिपोर्ट कर एडमिशन प्रक्रिया करनी होगी। संस्थान की रिपोर्टिंग टाइम के समय सभी आवश्यक दस्तावेज साथ होना जरूरी है जिससे मौके पर वेरीफिकेशन प्रोसेस कंप्लीट की जा सके।

कैसे चेक करें रिजल्ट

  • नीट पीजी राउंड 2 एलॉटमेंट रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाना होगा।
  • अब आपको होम पेज पर दिख रहे नीट पीजी के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब यहां करंट इवेंट में रिजल्ट की पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें।
  • इस पर रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा जहां आप अपने परिणाम चेक कर सकते हैं।

काउंसलिंग के हैं चार राउंड

आपको बता दें कि इस काउंसलिंग को चार चरणों में पूरा किया जाने वाला है। दूसरे राउंड के बाद तीसरे राउंड की काउंसलिंग और आखरी में स्ट्रे राउंड काउंसलिंग के जरिए छात्रों को एडमिशन दिया जाएगा। इनके संबंध में डेट्स का ऐलान अभी नहीं किया गया है जो जल्द किया जाएगा। सभी तरह की जानकारी ऑफिशल वेबसाइट पर उपलब्ध रहती है।

जोड़ी गई सीटें

नीट पीजी काउंसलिंग के जरिए एमडी, एमएस और डीएनबी में प्रवेश मिलता है। प्रवेश के लिए पहले 2620 सीट और उसके बाद 135 नई सीट बढ़ाई गई थी। इस तरह से कुल मिलाकर 32215 सेट हो गई है जिन पर एडमिशन होगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews