NEET UG 2023: नीट यूजी के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, NTA ने दिया उम्मीदवारों को झटका, किया ये काम

NEET UG 2023: नीट यूजी के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, NTA ने दिया उम्मीदवारों को झटका, किया ये काम

NEET UG 2023: नेशनल एलीजिबीलिटी कम एन्ट्रेंस एग्जाम (अंडर ग्रेजुएट) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाईट neet.nta.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 6 अप्रैल तक आवेदन प्रक्रिया जारी रहेगी। परीक्षा का आयोजन 7 मई 2023 को होगा। इस साल करीब 18 लाख विद्यार्थी इसमें भाग लेने वाले हैं। एग्जाम में आए स्कोर के आधार पर देश के विभिन्न मेडिकल कॉलेज और इंस्टिट्यूट में उम्मीदवारों का दाखिला होगा। इस साल एनटीए ने उम्मीदवारों को झटका देते हुए आवेदन शुल्क में वृद्धि कर दी है।

एनटीए ने बढ़ाया आवेदन शुल्क

आवेदन करने के लिए विभिन्न कैटेगरी के कैंडीडेट्स को अलग-अलग राशि का भुगतान करना होगा। जनरल कैटेगरी वालों अब 1700 रुपये चुकाने होंगे। जो पिछले साल 1600 रुपये था। वहीं ईडब्ल्यूएस/ओबीसी-NCL वालों के लिए आवेदन शुल्क 1500 रुपये से बढ़ाकर 1600 रुपये कर दिया गया है। एससी, एसटी, पीडबल्यूडी और थर्ड जेंडर को 900 रुपये के स्थान पर 1000 रुपये का भुगतान करना होगा।

परीक्षा के बारे में

कुल 13 भाषाओं में परीक्षा होगी। जिसमें हिन्दी, इंग्लिशम असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड, तमिल, तेलुगु, मराठी, ओडिया, पंजाबी और उर्दू शामिल हैं। देश के 485 शहरों में नीट यूजी परीक्षा का आयोजन होगा। वहीं विदेश के 14 शहरों में यह परीक्षा हॉग। इस दौरान 3 घंटे 20 मिनट में 200 प्रश्न पूछे जाएंगे।

ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

  • सबसे पहले neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर दिए गए NEET UG के रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • अब फॉर्म में सारी डिटेल्स सही-सही भरें ।
  • अब सिग्नेचर, फोटो और जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • फिर आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म जमा करते हुए कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews