NEET UG 2023 Results: जारी हुए नीट यूजी के परिणाम, 2 छात्रों ने किया टॉप, इतना है कट-ऑफ

NEET UG 2023 Results: जारी हुए नीट यूजी के परिणाम, 2 छात्रों ने किया टॉप, इतना है कट-ऑफ

NEET UG 2023 Results: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नेशनल एलिजबिलिटी कम एन्ट्रेंस टेस्ट (नीट यूजी 2023) के परिणाम घोषित कर दिए हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर रिजल्ट्स चेक कर सकते हैं। इस साल तमिल नाडु के प्रबंजन जे और आंध्रप्रदेश के बोरा वरुण चक्रवर्ती ने परीक्षा में 99.99 पर्सेन्टाइल लाकर टॉप किया है। दोनों ही उम्मीदवारों ने 720 अंकों में से 720 अंक प्राप्त किए हैं। महिला कैटेगरी में प्रांजल अग्रवाल (चौथा रैंक) ने टॉप किया है।

नीट यूजी 2023 के लिए  20.38 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया था, जिसमें से 11.45 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा पास कर ली है। तमिलनाडु के 4 छात्र टॉप 10 की लिस्ट में शामिल हैं। परीक्षा क्वालीफाइ करने वाले सबसे ज्यादा उम्मीदवार उत्तर प्रदेश से हैं।

कट-ऑफ के बारे में

मेडिकल एन्ट्रेंस टेस्ट का कट-ऑफ भी जारी हो चुका है। पिछले साल की तुलना में इस साल कट-ऑफ में बढ़ोत्तरी हुई है। जनरल कैटेगरी के लिए कट-ऑफ 137 गया है, जो पिछले साल 117 था। वहीं एससी, एसटी और ओबीसी के लिए कटऑफ 107 है।

काउन्सलिंग का अपडेट

जल्द ही मेडिकल काउन्सलिंग कमिटी काउन्सलिंग का शेड्यूल ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी करेगी। इस दौरान सभी योग्य उम्मीदवारों को उपस्थित रहना होगा। स्कोर के आधार पर विभिन्न मेडिकल कॉलेज में दाखिला मिलेगा।

ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए NTA NEET UG Result 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब लॉग इन डिटेल्स दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • अब रिजल्ट आपके स्क्रीन पर दिखेगा।
  • पेज को डाउनलोड करें, आप चाहे तो रिजल्ट का हार्ड कॉपी भी अपने पास रख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews