NEET UG 2024: नीट यूजी का रिजल्ट जल्द, जान लें मार्किंग स्कीम और पिछले 5 वर्षों का कट-ऑफ

नीट यूजी की प्रोविजनल आन्सर-की जून के पहले सप्ताह में जारी हो सकती है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.ac.in उत्तर कुंजी डाउनलोड कर पाएंगे। आपत्ति भी दर्ज कर पाएंगे।
neet ug 2024

NEET UG 2024: लाखों उम्मीदवारों को रिजल्ट और ऑफिशल आंसर-की का इंतजार है। 5 मई को देशभर के विभिन्न शहरों में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रैजुएट परीक्षा का आयोजन किया गया था। इस बार परीक्षा में 20 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे। एनटीए जल्द ही परीक्षा के परिणाम और उत्तर कुंजी जारी कर सकता है। एनटीए द्वारा जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार जून के पहले हफ्ता में आंसर-की जारी हो सकती है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.ac.in पर जाकर उत्तर की डाउनलोड कर पाएंगे।

नीट यूजी मार्किंग स्कीम

उम्मीदवार उत्तर कुंजी की मदद से संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। प्रत्येक सही उत्तर पर 4 अंक, प्रत्येक गलत उत्तर पर 1 अंक काटे जाते हैं। वही अनुत्तरित और एक से अधिक उत्तर के लिए “शून्य” अंक दिए जाते हैं। इस हिसाब से 4X(सही उत्तरों की संख्या) -1X(गलत उत्तरों की संख्या” फॉर्मूला का इस्तेमाल करके अपने अंको की गणना कर सकते हैं।

ऐसे निर्धरित होगा कट-ऑफ

एनटीए मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए ऑल इंडिया कॉमन मेरिट लिस्ट में प्राप्त अधिकतम अंकों के आधार पर नीट यूजी का परसेंटाइल निर्धारित करेगा। पिछले वर्ष जनरल कैटेगरी का कट ऑफ प्रतिशत एमबीबीएस और बीडीएस उम्मीदवारों के लिए 50% और ओबीसीएससी/एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए 40% था। जनरल पीएच के लिए 45% और ओबीसी/एससी/एसटी पीएच के लिए 40% था।

नीट यूजी 2023

  • जनरल- 720-137
  • एससी/ एसटी/ओबीसी- 136-107
  • जनरल पीएच- 720-137
  • ओबीसी/एससी/एसटी पीएच -120-107

नीट यूजी 2022

  • जनरल- 715-117
  • एससी/ एसटी/ओबीसी- 116-93
  • जनरल पीएच- 116-105
  • ओबीसी/एससी/एसटी पीएच -104-93

नीट यूजी 2021

  • जनरल- 720-138
  • एससी/ एसटी/ओबीसी- 137-108 
  • जनरल पीएच- 137-122
  • ओबीसी/एससी/एसटी पीएच -121-108

नीट यूजी 2020

  • जनरल- 720-147
  • एससी/ एसटी/ओबीसी- 146-113 
  • जनरल पीएच- 146-129
  • ओबीसी/एससी/एसटी पीएच -128-113

नीट यूजी 2019

  • जनरल- 701-134
  • एससी/ एसटी/ओबीसी- 133-107
  • जनरल पीएच- 133-120
  • ओबीसी/एससी/एसटी पीएच -109-107
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews