NEET UG काउंसलिंग पर बड़ी अपडेट, 11 जुलाई तक अभ्यर्थी करें ये काम, अहम नोटिस जारी, रजिस्ट्रेशन जल्द

नीट यूजी काउन्सलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन जल्द शुरू होने वाले हैं। इससे पहले एमसीसी ने नोटिस जारी किया है। चुनिंदा उम्मीदवार को दस्तावेज जमा करने को कहा है। आइए जानें कैसे आवेदन करें?
NEET PG and NEET MDS 2026

AI Generated Image

नीट यूजी काउन्सलिंग को लेकर नई अपडेट सामने आई है। मेडिकल काउन्सलिंग कमिटी ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में CW उम्मीदवारों को दस्तावेज जमा करने का निर्देश दिया है। इससे संबंधित नोटिफिकेशन जारी किया है। 85% दिल्ली कोटा के तहत विभिन्न यूजी कोर्सेज (एमबीबीएस, एमबीबीएस, बीएचएमएस, बीएएमएम, बीयूएमएस इत्यादि) में एडमिशन लेने के लिए यह काम अनिवार्य है।

स्टूडेंट दिल्ली यूनिवर्सिटी के ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध फैकेल्टी आफ मेडिकल साइंस पोर्टल पर जाकर यह काम पूरा कर सकते हैं। लिंक एक्टिव है। इसके लिए आखिरी तारीख 11 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है। एनसीसी ने उम्मीदवारों को दस्तावेज अपलोड करने से पहले इनफॉरमेशन बुलेटिन 2025- 26 के लिए उपलब्ध गाइडलाइंस को अच्छे से पढ़ने की सलाह भी दी है। डॉक्यूमेंट से संबंधित किसी प्रकार की समस्या या प्रश्न के लिए कैंडिडेट ug@fmsc.du.ac.in या office@fmsc.du.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं।

कब शुरू होगी काउन्सलिंग? (NEET UG 2025)

एमसीसी जल्द ही नीट यूजी काउन्सलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन जारी करेगा। इसमें राउन्ड-1, 2,3 और स्ट्रे वैकेंसी राउन्ड शामिल हैं। जिन भी उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की है, वे AIR काउन्सलिंग के लिए आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर आवेदन कर पाएंगे। आवेदन प्रक्रिया जुलाई में शुरू हो सकती है।

बता दें कि नीट यूजी परीक्षा 4 जून को देशभर के विभिन्न शहरों में आयोजित हुई थी। 22 लाख से अधिक स्टूडेंट्स इसमें शामिल हुए थे। कुल 12,36,531 उम्मीदवारों ने एग्जाम पास किया है। स्कोर के आधार पर विभिन्न मेडिकल संस्थानों में कोर्स और सीट आवंटित किए जाएंगे। निर्धारित समय के भीतर कैंडीडेट्स को संबंधित कॉलेजों में एडमिशन और दस्तावेज सत्यापन के लिए रिपोर्ट करना होगा।

ऐसे करें आवेदन 

  1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर “UG Medical” सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. अगले पेज पर जाएं और रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें।
  4. नीट यूजी रोल नंबर, पासवर्ड और अन्य जानकारी सही-सही दर्ज करें। पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
  5. आवेदन पत्र भरें। शुल्क का भुगतान करें।
  6. एप्लीकेशन की कॉपी डाउनलोड करें। भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिन्ट आउट निकाल कर अपने पास रख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews