NEET UG काउंसलिंग राउंड-3 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, इस दिन आएगा सीट आवंटन रिजल्ट

एमसीसी ने नीट यूजी काउंसलिंग तीसरे चरण के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक एक्टिव कर दिया है। शेड्यूल जारी हो चुका है। उम्मीदवारों को सीट छोड़ने का मौका भी मिल रहा है। 
NEET UG Counselling 2025

मेडिकल काउंसलिंग कमिटी ने नीट यूजी काउंसलिंग (NEET UG Counselling 2025) ने तीसरे चरण के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू कर दिया है। एमबीबीएस, बीडीएस और बीएससी नर्सिंग में दाखिले के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण लिंक 5 अक्टूबर 2025 तक एक्टिव रहेगा। कैंडीडेट्स को सीट फिलिंग/लॉकिंग के लिए भी 5 अक्टूबर तक का समय मिलेगा।

6 से 7 अक्टूबर तक सीट अलॉटमेंट की प्रोसेसिंग होगी। 8 अक्टूबर को काउंसलिंग राउंड-3 का परिणाम घोषित हो चुका है। 9 से 17 अक्टूबर तक अभ्यर्थियों को अलॉट किए गए कॉलेज में एडमिशन के लिए रिपोर्ट करना होगा। इस दौरान जरूरी दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य होगा। 18 से 19 अक्टूबर के बीच डेटा का वेरीफिकेशन किया जाएगा।

29 सितंबर तक सीट छोड़ने का मौका 

जो भी उम्मीदवार काउंसलिंग के पहले और दूसरे चरण में आवंटित सीट छोड़ना चाहते हैं, वे 29 सितंबर सोमवार तक यह काम पूरा कर सकते हैं। इससे पहले सीट रिजाइन करने की अंतिम तिथि 24 सितंबर 2025 थी। यह सुविधा आज शाम 5 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

ऐसे करें रजिस्ट्रेशन 

  • सबसे पहले ऑफ़िशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर यूजी मेडिकल के ऑप्शन को चुनें।
  • अब नीट यूजी काउंसलिंग न्यू रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें।
  • जरूरी जानकारी जैसे की नीट यूजी रोल नंबर, पासवर्ड इत्यादि दर्ज करें।
  • जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें। फीस का भुगतान करें।
  • सारी जानकारी सत्यापित करें और एप्लीकेशन जमा करें।

इतनी लगेगी फीस 

15% ऑल इंडिया कोटा या सेंट्रल यूनिवर्सिटी कैटेगरी के लिए जनरल वर्ग के उम्मीदवारों को 1,000 रुपये फीस देना होगा। एससी/एसटी/ओबीसी/पीडबल्यूडी के लिए फीस 500 रुपये है। डीम्ड यूनिवर्सिटी के लिए नीट यूजी काउंसलिंग फीस 5 हजार रुपये है।

इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत 

  • नीट यूजी एडमिट कार्ड
  • नीट यूजी स्कोरकार्ड
  • कक्षा 10वीं और 12वी मार्कशीट/सर्टिफिकेट
  • डिसेबलिटी सर्टिफिकेट (पीडबल्यूडी उम्मीदवारों के लिए)
  • वैध फोटो पहचान पत्र
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लेटर
  • जाति प्रमाण पत्र

पीडबल्यूडी उम्मीदवारों के लिए भी अपडेट 

काउंसलिंग के तीसरे चरण के लिए पीडबल्यूडी पोर्टल भी खुल चुका है। रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। उम्मीदवार 4 अक्टूबर तक सर्टिफिकेट जनरेट कर सकते हैं। निर्धारित समय सीमा के भीतर डिसेबलिटी सेंटर पर जाके पीडबल्यूडी सर्टिफिकेट भी लेना होगा। इससे बिना एडमिशन संभव नहीं होगा।

अंतिम राउंड काउंसलिंग पर क्या अपडेट?

एनसीसी द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक चौथे राउंड यानी ऑनलाइन स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए  रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 22 अक्टूबर से लेकर 26 अक्टूबर तक जारी रहेगा। 27 और सीट अलॉटमेंट प्रोसेसिंग होगी। वहीं परिणाम की घोषणा 29 अक्टूबर को होगी। उम्मीदवारों को 30 अक्टूबर से लेकर 5 नवंबर के बीच आवंटित किए गए कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews