नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने NEET UG 2026 के अभ्यर्थियों को दी राहत, बढ़ाई गई परीक्षा की अवधि, रफ वर्क के लिए मिलेगी एक्स्ट्रा जगह

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से NEET UG एग्जाम को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। इसके तहत एग्जाम की अवधि बढ़ाई गई है। वहीं रफ वर्क के लिए अभ्यर्थियों को ज्यादा जगह मिलेगी।
NEET UG 2026

NEET UG 2026 POLICE ALERT

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने नीट यूजी 2025 को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले के तहत छात्रों को बड़ी राहत देने का ऐलान किया गया है। दरअसल परीक्षा को पारदर्शी बनाने के लिए एजेंसी ने कई महत्वपूर्ण बदलावों की घोषणा की है। एजेंसी का कहना है कि इन बदलावों का उद्देश्य परीक्षा प्रक्रिया को पहले से ज्यादा सुरक्षित और निष्पक्ष बनाना है।

इस उद्देश्य के तहत देश भर में 21 जून को आयोजित की जाने वालीनीट यूजी परीक्षा की कुल अवधि बढ़ाने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा रफ वर्क के लिए भी छात्रों को पहले से ज्यादा जगह दी जाएगी। परीक्षा की अवधि बढ़ाने और रफ वर्क के लिए अतिरिक्त स्थान मिलने से छात्रों पर अनावश्यक दबाव कम होगा।

बढ़ाई गई NEET UG 2026 की अवधि

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के अनुसार उम्मीदवारों से वर्षों से जो फीडबैक मिल रहे हैं उन्हीं को ध्यान में रखते हुए परीक्षा की अवधि को बढ़ाया गया है। अपरिक्षा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 तक रहेगा। छात्रों को कल 195 मिनट का समय प्रश्न पत्र हल करने के लिए मिलेगा। इस तरह से अभ्यर्थियों को समय प्रबंधन का बेहतरीन अवसर मिलेगा।

रफ वर्क के लिए एक्स्ट्रा जगह

परीक्षा की अवधि बढ़ाए जाने के अलावा प्रश्न पत्र बुकलेट में रफ वर्क के लिए स्थान भी बढ़ाया गया है। ऐसे में गणना आधारित प्रश्नों को हल करने के लिए छात्रों को अतिरिक्त जगह मिल सकेगी। विशेष रूप से फिजिक्स और केमिस्ट्री जैसे विषयों के अभ्यर्थियों के लिए यह फैसला लाभदायक है।

अभ्यर्थियों के लिए सुविधा

एजेंसी की ओर से यह स्पष्ट कर दिया गया है कि इस अतिरिक्त समय में अभ्यर्थियों के उपस्थिति पत्रक पर हस्ताक्षर, बायोमेट्रिक सत्यापन और अन्य अनिवार्य परीक्षा औपचारिकताओं में लगने वाला समय शामिल है। नई व्यवस्था के तहत यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया है कि प्रश्न पत्र हल करने के लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित समय का पूरा उपयोग करने का मौका मिले।

एजेंसी की ओर से किए गए यह बदलाव मेडिकल अभ्यर्थियों के लिए राहत भरे कदम माने जा रहे हैं। इससे परीक्षा का अनुभव छात्रों के लिए सहज बनने की उम्मीद है। NTA द्वारा लगातार परीक्षा प्रक्रिया को बेहतर बनाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews