Hindi News

NEET UG 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, परीक्षा की तारीख भी घोषित, जानें फीस और गाइडलाइंस  

Published:
नीट यूजी 2026 आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। फीस और एग्जाम डेट का ऐलान भी हो चुका है। एनटीए ने गाइडलाइंस भी जारी की है, जिसका पालन अनिवार्य होगा। 
NEET UG 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, परीक्षा की तारीख भी घोषित, जानें फीस और गाइडलाइंस  

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (NEET UG 2026) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया भी 8 फरवरी से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://neet.nta.nic.in/ पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। पंजीकरण की अंतिम तारीख 28 मार्च 2026 है। करेक्शन पोर्टल 10 से 12 मार्च तक खुला रहेगा।

जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 1700 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। जनरल-ईडब्ल्यूएस और ओबीसी-एनसीएल उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1600 रुपये है। थर्ड जेंडर वालों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये निर्धारित किया गया है। भारत के बाहर वाले उम्मीदवारों को 9500 रुपये फीस का भुगतान करना होगा।

कक्षा 12वीं पास या बारहवीं में पढ़ रहे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी/बायोटेक्नोलॉजी के साथ इंग्लिश और  सब्जेक्ट होना जरूरी है। निर्धारित आयु सीमा 31 दिसंबर तक न्यूनतम 17 साल होनी चाहिए।

कब होगी परीक्षा?

नीट यूजी परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न शहरों में 3 मई 2026 को किया जाएगा। इसकी अवधि 180 मिनट यानी 3 घंटे होगी। एग्जाम दोपहर 2:00 बजे से लेकर शाम 5:00 तक चलेगा। प्राप्त स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को एमबीबीएस, बीडीएस, बीएएमसी, बीएससी नर्सिंग और अन्य मेडिकल पाठ्यक्रमों में एडमिशन मिलेगा।

परीक्षा कुल 720 अंकों की होगी। 180 प्रश्न पूछे जाएंगे। फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी तीन अलग-अलग सेक्शन होंगे। फिजिक्स और केमिस्ट्री से संबंधित 45-45 प्रश्न इसमें शामिल होंगे। वहीं बायोलॉजी (बॉटनी और जूलॉजी) से संबंधित 90 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही उत्तर पर चार अंक मिलेंगे।  नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान भी होगा।

इन बातों का रखें ध्यान 

  • आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे।
  • अतिरिक्त जानकारी इंफॉर्मेशन बुलेटिन में दी गई है।
  • एक उम्मीदवार केवल एक ही आवेदन पत्र जमा कर सकता है।
  • एनटीए ने सही मोबाइल नंबर और ईमेल एड्रेस दर्ज करने की सलाह दी है, भविष्य में सारी जानकारी और कम्युनिकेशन इसी पर साझा की जाएगी।
  • किसी प्रकार की जानकारी के लिए उम्मीदवार हेल्पडेस्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए 011-4075-9000 या 0110-69227700 पर संपर्क करें या neetug2026@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं।
यहाँ देखें नोटिफिकेशन
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews