NEET UG 2026 पर बड़ी अपडेट, NMC ने जारी किया सिलेबस, ऐसे करें डाउनलोड 

नीट यूजी 2026 का सिलेबस जारी हो चुका है। इसमें महत्वपूर्ण चैप्टर्स और टॉपिक्स शामिल हैं। उम्मीदवारों को एग्जाम की तैयारी करने में मदद मिलेगी। आइए जानें इसे कैसे डाउनलोड करें?
NEET UG 2026

NEET UG 2026 POLICE ALERT

नेशनल मेडिकल कमीशन ने राष्ट्रीय पात्रता-सह-परीक्षा (NEET UG 2026) का सिलेबस जारी कर दिया है। 2025 सेशन की तुलना में इस साल पाठ्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसे तीन अलग-अलग सेक्शन में बांटा गया है- बायोलॉजी, फिजिक्स और केमिस्ट्री। बायोलॉजी में कुल 10 यूनिट्स शामिल हैं। वहीं केमिस्ट्री और फिजिक्स में 20-20 यूनिट्स हैं।

एनएमसी ने सिलेबस से संबंधित नोटिस जारी किया है। जिसके मुताबिक अंडरग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन बोर्ड ने नीट यूजी 2026 सिलेबस को फाइनल किया है। सभी हितधारकों को स्टडी मैटेरियल तैयार करने और अकादेमिक सेशन 2026-27 के लिए परीक्षा की तैयारी के लिए अपडेटेड सिलेबस देखने की सलाह दी है।

ऐसे करें डाउनलोड

  1. सबसे पहले ऑफ़िशियल वेबसाइट https://www.nmc.org.in/ पर जाएं।
  2. होमपेज पर “What’s New” के सेक्शन पर जाकर नीट यूजी 2026 अपडेटेड सिलेबस के लिंक पर क्लिक करें।
  3. नया पीडीएफ़ पेज खुलेगा। सभी टॉपिक्स को अच्छे से चेक करें और सिलेबस को डाउनलोड करें।
  4. भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिन्ट आउट निकाल कर रख सकते हैं।

कब होगी परीक्षा?

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी देशभर के विभिन्न शहरों में नीट यूजी परीक्षा का आयोजन करता है। अब तक परीक्षा की तारीख घोषित नहीं की गई है। हालांकि पिछले वर्षों के ट्रेंड्स को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि मई महीने के पहले रविवार को परीक्षा आयोजित हो सकती है। वहीं आवेदन प्रक्रिया फरवरी में शुरू होगी। पिछले साल परीक्षा का आयोजन 4 मई 2026 को किया गया था। आवेदन प्रक्रिया 7 फरवरी से लेकर 7 मार्च 2025 तक जारी थी। वहीं करेक्शन विंडो 9 से 11 मार्च तक खुला था। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट https://nta.ac.in/ विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है। 

परीक्षा का पैटर्न 

नीट यूजी परीक्षा का आयोजन पेन एंड पेपर मोड में सिंगल शिफ्ट में होगा। इसकी अवधि 3 घंटे होगी। कुल 180 प्रश्न पूछे जाएंगे। बायोलॉजी से संबंधित 90 प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं फिजिक्स और केमिस्ट्री से 45-45 प्रश्न बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। कुल अंक 720 होंगे। बायोलॉजी का सेक्शन 360 अंक का होगा। जबकि फिजिक्स और केमिस्ट्री का पेपर 180-180 अंक का होगा। प्रत्येक सही उत्तर पर चार अंक मिलेंगे। गलत उत्तर पर एक अंक की कटौती की जाएगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews