राजस्थान कॉमन एलिजबिलिटी टेस्ट (CET) से हटाई गई अब निगेटिव मार्किंग, नहीं काटे जाएंगे नंबर

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने एक बड़ा निर्णय लिया है दरअसल अब CET की परीक्षा में अब गलत उत्तर देने पर अंक नहीं काटे जाएंगे।
राजस्थान कॉमन एलिजबिलिटी टेस्ट (CET) से हटाई गई अब निगेटिव मार्किंग, नहीं काटे जाएंगे नंबर

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने राजस्थान कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) 2024 के नियमों में एक अहम और सकारात्मक बदलाव किया है, दरअसल यह बदलाव उम्मीदवारों के लिए एक अच्छा बदलाव साबित हो सकता है। जानकारी के अनुसार इस परीक्षा में अब गलत उत्तर देने पर अंक नहीं काटे जाएंगे, क्योंकि अब बोर्ड ने बड़ा फैसला लेते हुए निगेटिव मार्किंग का प्रावधान समाप्त कर दिया गया है। वहीं इस बदलाव से उन अभ्यर्थियों को विशेष लाभ मिलने वाला है, जो इस परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं और अब बिना किसी डर के अधिक आत्मविश्वास के साथ सवालों के उत्तर दे सकेंगे।

दरअसल निगेटिव मार्किंग को हटाने का निर्णय उम्मीदवारों के विरोध के कारण लिया गया है। कुछ समय पहले, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने एक अधिसूचना जारी की थी जिसमें राजस्थान CET स्नातक स्तर की परीक्षा में एक-तिहाई निगेटिव मार्किंग का प्रावधान शामिल था।

निगेटिव मार्किंग आत्मविश्वास को प्रभावित करती है:

इस नियम के लागू होने के बाद, कई उम्मीदवारों ने इसका विरोध किया, उनका मानना था कि निगेटिव मार्किंग उनके आत्मविश्वास को प्रभावित करती है और उन्हें प्रश्नों का उत्तर देने में झिझक होती है। इन मुद्दों को ध्यान में रखते हुए, बोर्ड ने उम्मीदवारों की अपील को मानते हुए निगेटिव मार्किंग को समाप्त करने का फैसला किया।

जानकारी के अनुसार निगेटिव मार्किंग को हटाने का निर्णय उम्मीदवारों के विरोध के कारण लिया गया है। कुछ समय पहले, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने एक अधिसूचना जारी की थी जिसमें राजस्थान CET स्नातक स्तर की परीक्षा में एक-तिहाई निगेटिव मार्किंग का प्रावधान शामिल था। इस नियम के लागू होने के बाद, कई उम्मीदवारों ने इसका विरोध किया।

उनका मानना था कि निगेटिव मार्किंग उनके आत्मविश्वास को प्रभावित करती है और उन्हें प्रश्नों का उत्तर देने में झिझक होती है। इन मुद्दों को ध्यान में रखते हुए, बोर्ड ने उम्मीदवारों की अपील को मानते हुए निगेटिव मार्किंग को समाप्त करने का फैसला किया।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews