NTA AISSEE Result 2026: एनटीए ने जारी किया सैनिक स्कूल एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट, आसानी से डाउनलोड करें अपना स्कोरकार्ड

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा का हिस्सा बने थे वह ऑनलाइन अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
NTA AISSEE Result 2026

सैनिक स्कूल में पढ़ने का सपना देख रहे छात्रों के लिए कुछ समय पहले एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन किया गया था। अब इन छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है क्योंकि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से टेस्ट का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के जारी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उन्हें आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in पर जाकर अपना लॉगिन क्रेडेंशियल डालकर स्कोरकार्ड डाउनलोड करना होगा। 18 जनवरी 2026 को आयोजित की गई इस परीक्षा के रिजल्ट का कई छात्र इंतजार कर रहे थे।

कैसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

  • NTA ने सैनिक स्कूल एंट्रेंस टेस्ट का स्कोर कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया है। उम्मीदवार कुछ आसान से स्टेप्स में अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
  • स्कोर कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in पर जाएं।
  • यहां होम पेज पर कैंडिडेट एक्टिविटी का सेक्शन दिखाई देगा।
  • इस पर क्लिक करने के बाद score Card for AISSEE 2026 की लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद एप्लीकेशन नंबर पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • जैसे ही आप अपनी डिटेल डालेंगे स्कोर कार्ड आपको स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • डाउनलोड करने के बाद इसका प्रिंटआउट निकाल कर जरूर रखें।

रिजल्ट के बाद की प्रोसेस

जो उम्मीदवार इस परीक्षा में सफल हुए हैं उनके लिए अब काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यह काउंसलिंग कब होगी इसकी आधिकारिक तिथि की घोषणा फिलहाल नहीं की गई है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में सफल हुए हैं वह काउंसलिंग से संबंधित अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर थोड़े समय में चेक कर सकते हैं।

कब हुई थी परीक्षा

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सैनिक स्कूल एंट्रेंस टेस्ट देश भर के 646 परीक्षा केंद्रों पर 18 जनवरी 2026 को आयोजित करवाया था। जिन उम्मीदवारों को इसमें सफलता मिली है, वह अब प्रवेश प्रक्रिया के लिए ई काउंसलिंग का हिस्सा बनेंगे। उम्मीदवारों को एडमिशन सीट अलॉटमेंट, कैटेगरी और पात्रता मानदंड के आधार पर दिया जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews