NTA CUET PG 2026: परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करने का अंतिम मौका, आसान स्टेप्स में करें अप्लाई

देश के प्रतिष्ठित संस्थान से पीजी करने का सपना देख रहे युवाओं को NTA CUET PG देना होगी। इसके लिए रजिस्ट्रेशन का आज अंतिम मौका है।
NTA CUET PG 2026

जो उम्मीदवार सीयूईटी पीजी परीक्षा में रजिस्ट्रेशन करवाना चाहते हैं, उनके लिए एक जरूरी खबर सामने आई है। अगर आप भी इस एग्जाम में शामिल होना चाहते हैं और अब तक रजिस्ट्रेशन नहीं करवा पाए हैं तो आपके पास आज अंतिम मौका है। देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में स्नातकोत्तर की पढ़ाई के लिए एडमिशन लेने के लिए यह परीक्षा करवाई जाती है।

अगर आप भी किसी अच्छी जगह के पग पाठ्यक्रम का हिस्सा बनना चाहते हैं तो परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। पहले 14 जनवरी अंतिम तिथि रखी गई थी जिसे बढ़ाकर 23 जनवरी कर दिया गया है। उम्मीदवारों को दूसरा मौका नहीं मिलेगा इसलिए उन्हें अपनी आवेदन प्रक्रिया आज ही पूरी कर लेनी चाहिए।

जान लें जरूरी तिथियां

आवेदन करने के अंतिम तिथि 23 जनवरी तय की गई है। 25 जनवरी तक आवेदन शुल्क जमा किया जा सकता है। एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार के लिए 23 से 25 जनवरी तक का समय दिया गया है।

कैसे करें अप्लाई

  • रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जाना होगा।
  • अब आपको होम पेज पर NTA CUET PG 2026 Apply की लिंक दिखाई देगी।
  • इस लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सारी जानकारी ध्यान से दर्ज करें।
  • अब आपको निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा।
  • सभी जरूरी दस्तावेजों की कॉपी स्कैन करें और अपलोड कर दें।
  • इस फॉर्म को सबमिट कर आप प्रिंट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रख सकते हैं।

कितनी है फीस

एनटीए की ओर से इस परीक्षा के लिए फीस कैटेगरी के मुताबिक तय की गई है। आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आप इसकी पूरी जानकारी देख सकते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews