CUET UG Result 2026: NTA ने जारी किया CUET UG 2026 परीक्षा का रिजल्ट, उम्मीदवार ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने CUET UG 2026 प​रीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। जानिए क्या है पूरा प्रोसेस..
CUET UG 2026 Result

देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने CUET UG 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर CUET UG स्कोरकार्ड PDF देख और डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 11 से 31 मई और 06 व 7 जून, 2026 को आयोजित कराई गई थी।

CUET UG 2026 का रिजल्ट तो जारी हो ही चुका है अब बारी है मेरिट सूची की। इसके लिए बता दें कि CUET UG 2026 की मेरिट सूची NTA नहीं, बल्कि प्रत्येक भाग लेने वाला विश्वविद्यालय स्वयं तैयार करता है। मेरिट सूची जारी होने के बाद उम्मीदवारों को काउंसलिंग और सीट आवंटन प्रक्रिया में शामिल होना होगा।

रिजल्ट घोषित होने से पहले फाइनल आंसर-की जारी

रिजल्ट घोषित होने से पहले ही राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने CUET UG 2026 की फाइनल आंसर-की जारी कर दी थी। उम्मीदवारों द्वारा दर्ज कराई गई आपत्तियों की समीक्षा के बाद एजेंसी को कुछ प्रश्नों में तकनीकी त्रुटियां मिलीं, जिसके चलते सात प्रश्नों को फाइनल आंसर-की से हटा दिया गया। इन प्रश्नों को हटाने का प्रभाव अभ्यर्थियों के अंतिम स्कोर पर भी पड़ेगा। फाइनल आंसर-की जारी होने के साथ ही यह भी स्पष्ट हो गया कि आपत्तियों की जांच के बाद किन प्रश्नों में संशोधन किया गया और किन्हें सही माना गया।

CUET UG 2026 Result ऐसे चेक करें

  • सबसे पहले उम्मीदवार नटीए की ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होमपेज पर Candidate Activity सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद NTA CUET UG Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करके के इसके बाद एप्लीकेशन नंबर पासवर्ड औप कैप्चा कोड को दर्ज करें।
  • लॉगिन करते ही आपका CUET UG 2026 स्कोरकार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

बता दें कि देशभर के 321 शहरों और विदेशों के 15 शहरों में कुल 37 विषयों के लिए CUET UG परीक्षा आयोजित की गई थी। इनमें 13 भाषाएं, 23 डोमेन-विशिष्ट विषय और एक जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट शामिल था। प्रत्येक अभ्यर्थी को अधिकतम पांच विषयों का चयन करने की अनुमति दी गई थी। इस वर्ष कुल 15,68,867 अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था। एनटीए ने 9 जून को प्रोविजनल आंसर-की जारी की थी, जिस पर उम्मीदवारों को 11 जून तक आपत्ति दर्ज कराने का अवसर दिया गया था।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews