NTA ने शुरू की NIFT 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, 9 फरवरी को आयोजित किया जाएगा एग्जाम

जो उम्मीदवार नेशनल इंस्टीट्यूट आफ फैशन टेक्नोलॉजी के एंट्रेंस एग्जाम का इंतजार कर रहे हैं। उन्हें बता दें कि इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार इसकी ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। वहीं इस खबर में हम आपको रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की पूरी जानकारी देने जा रहे हैं।
NTA ने शुरू की NIFT 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, 9 फरवरी को आयोजित किया जाएगा एग्जाम

क्या आप भी नेशनल इंस्टीट्यूट आफ फैशन टेक्नोलॉजी के एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं? यदि ऐसा है तो हम आपको बता दें कि इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आप NTA के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसके लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक एनआईएफटी की एंटरेंस एक्जाम 9 फरवरी 2025 को आयोजित की जाएगी। NTA ने इसके लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nift.ac.in/admission या exams.nta.ac.in/NIFT/ पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

वहीं रजिस्ट्रेशन करने से पहले उम्मीदवारों को महत्वपूर्ण तारीखों पर नजर डाल लेनी चाहिए। दरअसल रजिस्ट्रेशन को लेकर NTA की ओर से कई महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए गए हैं।

जरूरी तारीखों पर डालें नजर

बता दें कि उम्मीदवार 6 जनवरी 2025 तक इसके लिए रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। वहीं जो स्टूडेंट 6 जनवरी के बाद रजिस्ट्रेशन करेंगे उन्हें लेट फीस देना होगी। जबकि 9 जनवरी 2025 तक लेट फीस के साथ रजिस्ट्रेशन किया जा सकेगा। आधिकारिक सूचना के मुताबिक यह प्रवेश परीक्षा 2025-26 के लिए यूजी, पीजी और पीएचडी कार्यक्रमों के लिए आयोजित की जा रही है। जो कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के द्वारा आयोजित कराई जा रही है।

कैसे कर सकते हैं आवेदन?

रजिस्ट्रेशन की तारीखों पर नजर डाली जाए तो 22 नवंबर 2024 से 6 जनवरी 2025 तक एप्लीकेशन सबमिट की जा सकती है। जबकि ₹5000 की लेट फीस के साथ 9 जनवरी तक आवेदन किया जा सकेगा। वहीं यदि एप्लीकेशन में कोई त्रुटि आती है तो, उसे उम्मीदवार 10 जनवरी से 12 जनवरी तक ठीक करवा सकेंगे। रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NIFT/ पर जाना होगा। जहां होम पेज पर रजिस्ट्रेशन की लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन का पत्र भरना होगा। इसके बाद उन्हें जरूरी शुल्क देना होगा। ध्यान रहे की आवेदन के बाद इसका प्रिंटआउट लेना ना भूलें।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews