Odisha Board 10th Result : जारी किया ओडिशा बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट, ऐसे चेक करें नतीजे

ICAI CA Final Result

नई दिल्ली,डेस्क रिपोर्ट। ओडिशा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Odisha Board) ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in के जरिए अपने नतीजे चेक कर सकते हैं। रिजल्ट ओडिशा स्कूल और जन शिक्षा मंत्री समीर रंजन दास, स्कूल और जन शिक्षा सचिव बिष्णुपद सेठी ने जारी किया है।

यह भी पढ़े…लाखों राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा लाभ, सरकार की बड़ी घोषणा, फर्जी राशन कार्ड-फ्री राशन पर नई अपडेट

बता दें कि 10वीं में इस बार कुल 517847 (90.55 फीसदी) विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं, जबकि 8699 फेल हुए हैं। परीक्षा में कुल 5,85,730 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। छात्र आधिकारिक वेबसाइट के अलावा एसएमएस के जरिए भी अपने नतीजे चेक कर सकते हैं। इसके लिए छात्र OR01 टाइप करें <रोल नंबर> और 5676750 पर एसएमएस भेजे दें। उसके बाद रिजल्ट एसएमएस के रूप में मोबाइल पर आ जाएगा।

यह भी पढ़े…Video : बच्ची ने बंदर के बीच अनोखा रिश्ता, वीडियो देखकर हो जाएंगे इमोशनल

गौरतलब है कि बीएसई ओडिशा कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाएं 29 अप्रैल से 6 मई 2022 तक आयोजित की गई थीं। परीक्षा सुबह 8 बजे से 11 बजे तक ऑफलाइन पेन और पेपर मोड में आयोजित की गई थी। 10वीं परीक्षा में 5 लाख के करीब परीक्षार्थी शामिल हुए थे। वहीं पिछले साल कोरोना संक्रमण के कारण ओडिशा बोर्ड 10वीं की परीक्षा रद्द कर दी गई थी और रिजल्ट आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर घोषित किया गया था। मैट्रिक में कुल 97.89 विद्यार्थी पास हुए थे।

यह भी पढ़े…पति ने सपने में किसी और महिला को देखा तो पत्नी ने सोते हुए डाला खौलता हुआ पानी

इस वर्ष ओडिशा बोर्ड ने 10वीं के परीक्षा पैटर्न में बदलाव किया था। व्यावसायिक ट्रेडों और तीसरी भाषा को छोड़कर सभी विषयों के लिए मैट्रिक की परीक्षा 80 अंकों में से आयोजित की गई थी। प्रश्न पत्र में ओएमआर शीट में 50 बहुविकल्पीय प्रश्न थे।

ऐसे चेक करें रिजल्ट
>> सबसे पहले छात्र आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in या bseodisha.nic.in पर जाएं।
>> होम पेज पर दिए गए BSE Odisha 10th Result 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
>> यहां रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज कर सबमिट करें।
>> रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
>> अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews