ये हैं भारत के 11 सबसे पुराने मेडिकल कॉलेज, आज भी एडमिशन मिलना मुश्किल, NEET UG स्कोर मान्य, यहाँ देखें पूरी लिस्ट 

भारत में कई पुराने मेडिकल कॉलेज हैं, जिनकी स्थापना आजादी से पहले हुई थी। आज भी ये संस्थान फेमस हैं। नीट यूजी से एडमिशन मिलता है। आइए जानें इन कॉलेजों के बारे में-
costliest medical colleges in india

AI Generated

Oldest Medical Colleges in India: भारत में मेडिकल एजुकेशन का इतिहास काफी पुराना है। वर्तमान समय में भारत में 700 से अधिक प्राइवेट और प्राइवेट और सरकारी मेडिकल कॉलेज है। इनमें से कुछ संस्थाओं की स्थापना ब्रिटिश काल में ही हुई थी, जो आज भी काफी प्रसिद्ध हैं। इन कॉलेज में एमबीबीएस एमडी और अन्य मेडिकल पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने का सपना आज भी लाखों छात्र देखते हैं।

हम आपको भारत के सबसे पुराने कॉलेजों के बारे में बताने जा रहे हैं। इनमें नीट यूजी और नीट पीजी स्कोर के आधार पर एडमिशन मिलता है। कुछ की एनआईआरएएफ रैंकिंग 50 से भी कम है।  इस लिस्ट में पहले नंबर पर कलकत्ता मेडिकल कॉलेज आता है। इस देश का सबसे पहला मेडिकल कॉलेज। जिसकी स्थापना लॉर्ड विलियम बैंटिक ने 1835 में की थी।

1835 में हुई इस कॉलेज की भी स्थापना

 चेन्नई में स्थित मद्रास मेडिकल कॉलेज यानी एमएससी की स्थापना भी 1935 में की गई थी। जिसके फाउंडर डॉ मॉर्टिमर थे।  शुरुआत में तो यह एक प्राइवेट मेडिकल हॉल था,  1850 में इस राज्य प्रायोजित संस्थान बन गया। यह अभी भी दक्षिण भारत के टॉप मेडिकल कॉलेज की गिनती में शामिल है। चेन्नई में स्थित स्टेनली मेडिकल कॉलेज भी देश के सबसे पुराने मेडिकल कॉलेज में से एक है, इसकी स्थापना 1938 में हुई थी।

मुंबई का ये मेडिकल कॉलेज लिस्ट में शामिल

मुंबई में स्थित ग्रैन्ट मेडिकल कॉलेज 1845 में हुई थी। इसके फाउंडर कर रॉबर्ट ग्रैंट थे।  यह क्षेत्र का पहला संस्थान था, जो फॉर्मल मेडिकल ट्रेनिंग प्रदान करता था। इसकी एनआईआरएफ रैंकिंग 2024 7 है। नीट यूजी के आधार पर एमबीबीएस में दाखिला मिलता है।

लिस्ट में शामिल अन्य मेडिकल कॉलेज के नाम देखें 

  • किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ- 1911
  • आरजी कर मेडिकल कॉलेज, कोलकाता- 1886
  • लेडी हार्डिंगे मेडिकल कॉलेज नई दिल्ली- 1916
  • सेठ जीएस मेडिकल कॉलेज मुंबई- 1926
  • पटना मेडिकल कॉलेज, बिहार- 1925
  • मैसूर मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, कर्नाटक- 1924
  • आंध्र मेडिकल कॉलेज, विशाखापत्तनम- 1923
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews