CBSE Scholarship 2023: सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पात्रता और जरूरी शर्तें

CBSE Scholarship 2023

CBSE Scholarship 2023: मध्य प्रदेश बोर्ड और सीबीएसई बोर्ड दोनों की ओर से छात्र छात्राओं को विभिन्न तरह की सुविधा प्रदान की जाती है और उन्हें स्कॉलरशिप भी मिलती है। इन स्कॉलरशिप के जरिए स्टूडेंट्स को पढ़ाई में मदद मिलती है और वह उच्च शिक्षा प्राप्त कर पाते हैं। इसी कड़ी में सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई की ओर से हाल ही में सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप 2023 के लिए पंजीकरण शुरू कर दिए गए हैं। इसके लिए पात्र और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें cbse.gov.in पर जाना होगा वह चाहे तो scholarship.cbse@nic.in पर जाकर भी अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

आवेदन की तारीख

स्कॉलरशिप के लिए जो छात्राएं आवेदन करना चाहती हैं वह अपना आवेदन 18 अक्टूबर तक जमा कर सकती हैं। आवेदन सेलेक्ट होने के बाद उन्हें 500 रुपए महीने के हिसाब से साल के 6 हजार मिलते हैं।

कौन है पात्र

  • यह स्कॉलरशिप उन स्टूडेंट्स के लिए है जो लड़की है और अपने माता-पिता की इकलौती संतान है।
  • सीबीएसई से कक्षा दसवीं पास करने वाले उम्मीदवार ही इसका लाभ उठा सकते हैं।
  • दसवीं में जिन लोगों को 60% अंक आए हैं, उन्हीं को इसका फायदा मिलेगा।
  • अगर स्टूडेंट दसवीं के बाद 11वीं और 12वीं की पढ़ाई भी सीबीएसई से करें तो ही उसे इस स्कॉलरशिप के लिए पात्र माना जाएगा।
  • छात्रा जिस स्कूल में पढ़ाई कर रही है वहां का मंथली ट्यूशन फीस 1500 रुपए से ज्यादा नहीं होना चाहिए वरना इस योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा।

रिन्यू होती है छात्रवृत्ति

सीबीएसई द्वारा इस स्कॉलरशिप के संबंध में जो नोटिफिकेशन सामने आया है। उसमें दो गई जानकारी के मुताबिक 2023 के लिए नए रजिस्ट्रेशन तो हो ही रहे हैं। लेकिन 2022 की स्कॉलरशिप को फिर से रिन्यू भी करवाया जा सकता है। इसके लिए भी उम्मीदवारों का आवेदन करना होगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews