युवाओं के लिए सुनहरा मौका, RBI समर इंटर्नशिप के लिए आवेदन शुरू, हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, जानें डिटेल

आरबीआई समर इन्टर्नशिप के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। 15 अक्टूबर अंतिम तारीख है। 100 से अधिक छात्रों का चयन होगा। 
RBI Summer Internship

RBI Summer Internship: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने समर इन्टर्नशिप के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। रजिस्ट्रेशन प्रोसेसर 15 दिसंबर 2024 तक जारी रहेगी। आरबीआई के ऑफिशियल वेबसाइट https://opportunities.rbi.org.in/ पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। करियर के लिए यह सुनहरा मौका साबित हो सकता है।

कुल 125 छात्रों का चयन इन्टर्नशिप के लिए किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को जनवरी या फरवरी 2025 में इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट फरवरी/मार्च 2025 में जारी होगी। प्लेसमेंट की अवधि 3 महीने अधिकतम होगी। इसे घटाया या बढ़ाया भी जा सकता है।

कौन कर सकता है आवेदन? (Eligibility)

जो भी छात्र मैनेजमेंट, स्टैटिस्टिक्स, लॉ, इकोनॉमिक्स, कॉमर्स, इकोनोमेट्रिक्स, बैंकिंग और फाइनेंस में ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन और इंटीग्रेटेड 5 वर्ष पाठ्यक्रम कर रहे स्टूडेंट्स इंटर्नशिप के लिए पात्र हैं। छात्रों का ग्रेजुएशन के सेकंड या अंतिम वर्ष में हैं। विदेश छात्र भी आवेदन कर सकते हैं।

मिलेगा 20, 000 रुपये स्टाइपेन्ड (RBI Summer Internship Stipend)

आवास की व्यवस्था छात्रों को खुद करनी होगी। समर इन्टर्नशिप के लिए चयनित उम्मीदवारों को 20,000 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेन्ड मिलेगा। इन्टर्नशिप के लिए चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति मुंबई में स्थित बैंक के सेंट्रल ऑफिस डिपार्टमेंट में होगी। अतिरिक्त जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करने की सलाह दी जाती है।

ऐसे करें आवेदन (How to apply?)

सबसे पहले आरबीआई के ऑफिशियल वेबसाइट https://opportunities.rbi.org.in पर जाएंगे। अब समर प्लेसमेंट के लिंक पर क्लिक करें। इन्टर्नशिप का पेज खुलेगा, इसमें वेब बेस्ड एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें। बायो डेटा, संस्थान की जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अन्य डिटेल्स को दर्ज करें। कोड दर्ज करके एप्लीकेशन फॉर्म को जमा करें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews