IIM CAT 2023 के लिए 2 अगस्त से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें आवेदन

IIM CAT 2023

IIM CAT 2023: लखनऊ के भारतीय प्रबंधन संस्थान ने कैट 2023 के पंजीकरण के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट iim.ac.in पर जाकर नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी देख सकते हैं। नोटिफिकेशन के मुताबिक पंजीकरण 2 अगस्त सुबह 10 बजे से शुरू होंगे जो 13 अगस्त शाम 5 बजे तक चलेंगे। इस बार IIM लखनऊ द्वारा इस परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।

ऐसा है शेड्यूल

IIM लखनऊ में 26 नवंबर को कॉमन एडमिशन टेस्ट आयोजित किया जाएगा। इसके एडमिट कार्ड 25 अक्टूबर से आधिकारिक वेबसाइट पर शाम 5 बजे से डाउनलोड किए जा सकेंगे। एडमिट कार्ड में परीक्षा की शिफ्ट, केंद्र, उम्मीदवारों की जानकारी और महत्वपूर्ण निर्देश उल्लेखित होंगे।

155 शहरों में होगी CAT 2023

कैट 2023 की परीक्षा इस साल 155 शहरों में आयोजित की जाने वाली है। फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को छह शहरों को चुनने का विकल्प दिया जाएगा। इस बार परीक्षा की अवधि 120 मिनट की रखी गई है जो तीन सत्रों में आयोजित होगी। ऑफिशियल वेबसाइट पर अवधि और शिफ्ट के संबंध में जानकारी दी गई है।

ये होंगे पात्र

नोटिफिकेशन के मुताबिक इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन डिग्री धारी होना जरूरी है। एससी एसटी पीडब्लूई से संबंधित उम्मीदवारों को 5% की छूट देते हुए 45% के साथ डिग्री होना अनिवार्य किया गया है।

आवेदन शुल्क

इस परीक्षा के लिए पंजीकरण शुल्क एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए 1200 रुपए रखा गया है। वहीं अन्य उम्मीदवारों को इसके लिए 2400 रुपए का शुल्क चुकाना होगा।

ऐसे करें आवेदन

  • परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • यहां दिए गए रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपनी सारी जानकारी डाल कर डॉक्यूमेंट अपलोड कर दें।
  • रजिस्ट्रेशन शुल्क का विकल्प आने पर इसका भुगतान करें।
  • भविष्य के लिए फॉर्म की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रखें।
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews