शुरू हुआ MTET 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन, इस दिन जारी किए जाएंगे एडमिट कार्ड, पढ़ें यह खबर

क्या आप भी महाराष्ट्र TET 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे थे। यदि ऐसा है तो यह खबर आपके बेहद काम की है। दरअसल MTET 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
शुरू हुआ MTET 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन, इस दिन जारी किए जाएंगे एडमिट कार्ड, पढ़ें यह खबर

महाराष्ट्र TET 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। दरअसल यह परीक्षा महाराष्ट्र राज्य के स्कूलों में शिक्षक नियुक्ति के उद्देश्य से आयोजित की जाती है। वहीं इच्छुक अभ्यर्थी महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (MTET) के लिए आवेदन कर सकते हैं। जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र परीक्षा परिषद ने इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

दरअसल इंतजार कर रहे योग्य उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट mahatet.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। वहीं आपको जानकारी दे दें कि आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2024 है, इसके बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

कब जारी होंगे एडमिट कार्ड और कब शुरू होगी परीक्षा?

दरअसल महाराष्ट्र TET 2024 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड 28 अक्टूबर 2024 को उपलब्ध कराए जाएंगे, इसके साथ ही परीक्षा 10 नवंबर 2024 को आयोजित की जाएगी। बता दें कि यह परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए अहम है, जो राज्य के सरकारी स्कूलों में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक शिक्षकों के पदों पर नियुक्ति के इच्छुक हैं। जानकारी के अनुसार परीक्षा के दो स्तर हैं – प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5 तक) और उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8 तक)।

यहां जानिए जरूरी योग्यता और परीक्षा पैटर्न

जानकारी के अनुसार प्राथमिक स्तर के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास 12वीं उत्तीर्ण होने के साथ-साथ D.Ed (डिप्लोमा इन एजुकेशन) या B.Ed (बैचलर ऑफ एजुकेशन) की योग्यता होनी चाहिए। वहीं, उच्च प्राथमिक स्तर के लिए भी 12वीं उत्तीर्ण के साथ स्नातक और D.Ed या B.Ed की डिग्री अनिवार्य है। इसके साथ ही जानकारी दे दें कि Maharashtra TET 2024 के परीक्षा प्रारूप में दो पेपर होंगे – पेपर 1 और पेपर 2। हर पेपर में 150 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जिनमें प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक अभ्यर्थी को दिया जाएगा। वहीं इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है। जानकारी के अनुसार उम्मीदवारों को परीक्षा पूरी करने के लिए 2 घंटे 30 मिनट का समय मिलेगा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews