इस दिन शुरू होंगे NEET UG के लिए रजिस्ट्रेशन, नोट कर लें तारीख, ऐसे भरें फॉर्म, पढ़ें पूरी खबर 

नीट यूजी के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस जल्द शुरू होगा। आवेदन के लिये APAAR आईडी अनिवार्य नहीं होगा। आइए जानें उम्मीदवार कब और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
neet ug 2025

नीट यूजी अभ्यर्थियों के लिए नई अपडेट सामने आई है। जल्द ही आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नेशनल टेस्टिंग एजेंसी 31 जनवरी शुक्रवार से रजिस्ट्रेशन पोर्टल खुल सकता है। हालांकि एनटीए ने अब तक इस संबंध में कोई ऐलान नहीं किया है। NEET UG से संबंधित अपडेट्स के लिए उम्मीदवारों को नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट https://neet.nta.nic.in/ पर जाकर आवेदन कर पाएंगे।

इस बार राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातक के पैटर्न में कई बदलाव किए गए हैं। इस बार एग्जाम पेन एवं पेपर मोड में सिंगल शिफ्ट में आयोजित किए जाएंगे। परीक्षा में प्राप्त स्कोर के आधार पर एमबीबीएस, बीडीएस, बीएएमएस, बीयूएमएस, बीएससी नर्सिंग इत्यादि स्नातक मेडिकल पाठ्यक्रम में दाखिला होगा।

 APAAR आईडी नहीं होगा जरूरी

नीट यूजी रजिस्ट्रेशन के लिए APAAR ID अनिवार्य नहीं होगा। इस संबंध में एनटीए ने स्पष्टीकरण जारी किया ही। उम्मीदवार अन्य चैनलों के जरिए भी मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। डिटेल इंफॉर्मेशन बुलेटिन जल्द ही जारी होगा।

 ऐसे करें रजिस्ट्रेशन 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://neet.nta.nic.in/ पर जाएं।
  • होमपेज पर नीट यूजी एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • जरूरी जानकारी दर्ज करके आवेदन पत्र भरें। फीस का भुगतान करें।
  • एप्लीकेशन फॉर्म जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार जमा किए गए नीट यूजी आवेदन पत्र का प्रिन्ट आउट निकाल कर अपने पास रख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews