जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स एमबीए के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 28 फरवरी तक कर सकते है आवेदन

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स एमबीए के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 28 फरवरी तक कर सकते है आवेदन

MBA in Jawaharlal Nehru University : जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) ने एमबीए एंट्रेंस प्रोग्राम के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसकी अंतिम तारीख 28 फरवरी 2024 है। इसके तहत, स्टूडेंट्स के पास विभिन्न विषयों में पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेस के लिए प्रवेश हासिल करने का मौका है। वहीं रजिस्ट्रेशन के लिए स्टूडेंट्स जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट पर अप्लाई कर सकते है।

जरूरी शैक्षिक योग्यता :

उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवार की डिग्री में कम से कम तीन वर्षों की शिक्षा शामिल होनी चाहिए। ऑनलाइन पंजीकरण के लिए CAT 2023 में प्रतिभागी होना आवश्यक है, और हर उम्मीदवार को अपना CAT रजिस्ट्रेशन नंबर और स्कोर जमा करना होगा।

आवेदन शुल्क:

सामान्य वर्ग/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी के लिए आवेदन शुल्क 2000 रुपए है, जबकि एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए यह राशि 1000 रुपए है।

आवेदन प्रक्रिया:

आवेदन के लिए इच्छुक उम्मीदवार JNUEE की आधिकारिक वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in पर जाएं और होम पेज पर जेएनयू एमबीए 2024 लिखे गए लिंक पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन करके लॉग इन डिटेल्स दर्ज करें, आवेदन फॉर्म भरें, और फीस जमा करके सबमिट बटन पर क्लिक करें।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews