RRB RPF SI 2024: रेलवे सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा आंसर-की जारी, ऑब्जेक्शन विंडो भी खुला, 22 दिसंबर तक दर्ज करें चुनौती

आरपीएफ सब इंस्पेक्टर परीक्षा आंसर-की जारी हो चुकी है। जल्द रिजल्ट घोषित होंगे। अगला चरण फिजिकल टेस्ट का होगा।
RRB RPF SI 2024

RRB RPF SI 2024: रेलवे भर्ती बोर्ड ने रेलवे पुलिस फोर्स सब इंस्पेक्टर परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट 17 दिसंबर मंगलवार को जारी कर दी है। ऑब्जेक्शन विंडो भी खुल चुका है। उम्मीदवार आरआरबी कर क्षेत्रीय ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

चुनौती दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा भारत। 22 दिसंबर 2024 तक उम्मीद पर रिस्पॉन्स शीट/प्रश्न पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। चुनौती दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक प्रश्न 50 रुपये फीस का भुगतान करना होगा। डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड, यूपीआई और नेट बैंकिंग के जरिए उम्मीदवार पेमेंट कर सकते हैं। प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर दर्ज आपत्तियों की समीक्षा के बाद आरआरबी फाइनल आंसर की जारी करेगा। इसके बाद ही परिणाम घोषित होंगे।

ऐसे डाउनलोड करें आन्सर-की (RRB RPF SI Answer Key)

  • सबसे पहले आरआरबी के क्षेत्रीय ऑफिशल वेबसाइट पर (मध्य प्रदेश के लिए rrbbhopal.gov.in) जाए।
  • होम पेज पर RPF CEN 01/2024 सब इंस्पेक्टर न्यूज़ और अपडेट्स के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब प्रश्न पत्र, रिस्पांस शीट, आंसर की और ऑब्जेक्शन के लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर उत्तर कुंजी दिखेगी।  इसे चेक करें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ में आप उत्तर कुंजी का प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रख सकते हैं।

13 दिसंबर तक आयोजित हुई थी परीक्षा (Railway Sub Inspector Recruitment)

रेलवे सब इंस्पेक्टर कंप्यूटर आधारित परीक्षा का आयोजन 2 दिसंबर से लेकर 13 दिसंबर 2024 तक किया गया था। इसमें लाखों उम्मीदवार शामिल हुए थे।  रेलवे पुलिस फोर्स में 4660 पदों पर भर्ती होने वाली है। जिसमें से कांस्टेबल के लिए 4260 और सब इंस्पेक्टर के लिए 450 पद रिक्त हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews