Sainik Schools Admission : सैनिक स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, पहली सूची हुई जारी

Sainik Schools Admission : सैनिक स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, पहली सूची हुई जारी

नई दिल्ली,डेस्क रिपोर्ट। Sainik Schools Admission 2022 : सैनिक स्कूलों में एडमिशन लेने वालों के लिए अच्छी खबर है। रक्षा मंत्रालय (MoD) ने कहा कि 10 नव-स्वीकृत सैनिक स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है और पहली ई-काउंसलिंग के नतीजे 21 मई को घोषित किए गए।

यह भी पढ़े…सीएम शिवराज की बड़ी घोषणा, बैंक को मिले निर्देश, व्यापारी, स्व सहायता समूह सहित किसानों को मिलेगा लाभ

आपको बता दें कि नए स्वीकृत स्कूलों में कम से कम 40 फीसदी सीटें उन उम्मीदवारों से भरी जाएंगी, जिन्होंने इस साल अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE) पास की है। देश में सैनिक स्कूलों का प्रबंधन करने वाली सैनिक स्कूल सोसायटी ने इन स्कूलों के लिए चुने गए 485 अभ्यर्थियों की पहली अस्थायी सूची जारी कर दी गई है। उम्मीदवारों के पास अलॉटमेंट के लिए अधिकतम 10 स्कूलों का चयन करने की चॉइस दी गई थी। इसके बाद, स्कूलों के लिए छात्रों की रैंक और प्राथमिकता के आधार पर, छात्रों का अलॉटमेंट किया गया।

यह भी पढ़े…MP: कल रहेंगे सभी पेट्रोल पंप दो घंटे रात में बंद, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन, जाने कारण

रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि अंतरिम रूप से शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को स्कूल अलॉटमेंट स्वीकार करना होगा और प्रवेश औपचारिकताओं के लिए आगे बढ़ना होगा। हालांकि, वे आगे के विचार के लिए दूसरे दौर की काउंसलिंग या नॉट इंटरेस्टेड के विकल्प को भी चुन सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए sainikschool.ncog.gov.in और aissee.nta.nic.in पर विजिट करें।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews