सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप स्कीम को लेकर CBSE ने जारी किया अहम नोटिस, रजिस्ट्रेशन की तारीख आगे बढ़ी, पढ़ें पूरी खबर

सीबीएसई ने सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप स्कीम के रजिस्ट्रेशन और वेरीफिकेशन की तारीख आगे बढ़ा दी है। इस योजना को छात्राओं के लिए शुरू किया गया है। उन्हें शिक्षा के प्रोत्साहित करना है। आइए कब तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं?
cbse news

CBSE Notice: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सिंगल गर्ल चाइल्ड मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम को लेकर लेकर महत्वपूर्ण नोटिफिकेशन जारी किया है। बोर्ड ने छात्राओं को राहत दी है। स्कीम के लिए रजिस्ट्रेशन और रिन्यू करने की डेडलाइन आगी बढ़ा दी गई है।

पहले सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप स्कीम के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 23 दिसंबर 2024 थी। लेकिन अब इसे आगे बढ़कर 10 जनवरी 2025 कर दिया गया है। वहीं स्कूल द्वारा वेरीफिकेशन की अंतिम तारीख 17 जनवरी 2025 है। पात्र और इच्छुक छात्राएं सीबीएसई के ऑफिशियल वेबसाइट www.cbse.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकती हैं। डेडलाइन खत्म होने से पहले SGC X 2023 को रिन्यू भी करवा सकती हैं।

कौन उठा सकता है लाभ? (Single Girl Child Scholarship Scheme)

इस स्कॉलरशिप स्कीम के तहत छात्राओं को 500 प्रतिमाह आर्थिक सहायता बोर्ड प्रदान करता है। इसके लिए कुछ मानदंडों को पूरा करना भी जरूरी होता है। कक्षा 11वीं या 12वीं में पढ़ रही माता-पिता की इकलौती संतान इस योजना का लाभ उठा सकती है। कक्षा दसवीं में 60% या इससे अधिक अंक प्राप्त होना चाहिए। इसके अलावा ट्यूशन फीस शैक्षणिक वर्ष में 1500 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।

ऐसे करें स्कीम के लिए आवेदन (CBSE Scholarship Scheme)

सबसे पहले सीबीएसई के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। स्कॉलरशिप टैब में जाकर “Apply Online” के लिंक पर क्लिक करें। SGC-X को चुनें। कक्षा दसवीं का रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें लॉग इन करें। एप्लीकेशन फॉर्म को अच्छे से भरें। सारी जानकारी सही-सही दर्ज करें। सही साइज और फॉर्मेट में सर्टिफिकेट और अन्य दस्तावेजों को अपलोड करें। आवेदन पत्र को जमा करें। भविष्य के संदर्भ में फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर रख सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews