
SSC CGL 2023: सीजीएल टियर-2 को लेकर अपडेट सामने आई है। कर्मचारी चयन आयोग द्वारा मंगलवार को उतर कुंजिका जारी कर दी गई है। साथ में रिस्पॉन्स शीट भी जारी हो चुका है। उम्मीदवार आयोग के ऑफिशियल वेबसाईट पर जाकर Provisional Answer Key और Response Sheet डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें की टियर-2 की परीक्षा का आयोजन 2 मार्च से लेकर 7 मार्च तक हुआ था। परीक्षा के आधार पे कुल 37409 पदों पर भर्ती होगी।
आपत्ति होने पर करें ये काम
फिलहाल, प्रोविजनल आन्सर-की जारी की गई है। इससे जुड़ी आपत्तियों को निपटाने के बाद फाइनल आन्सर-की जारी होगी। आयोग के मुताबिक यदि कैंडीडेट को सवाल या जवाब पर कोई भी आपत्ति होती है, तो ऑनलाइन अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। जिसके लिए 17 मार्च शाम 6 बजे तक की तारीख निर्धारित की गई है। इस प्रक्रिया के लिए अभ्यर्थियों को 100 रुपये शुल्क का भुगतान भी करना होगा।
ऐसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजिका
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाईट ssc.nic.in पर जाएं।
- उसके बाद “Answer Key” के लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना रोल नंबर और पासवर्ड का विवरण दर्ज करें।
- फिर आन्सर की को डाउनलोड करें।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है।
अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →

