कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) टियर-2 का आयोजन 10 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। इसके लिए एडमिट कार्ड 7 अप्रैल 2026 को जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थी इसे लॉगिन क्रेडेंशियल के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड में नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा तिथि, शिफ्ट, फोटो और हस्ताक्षर जैसी जानकारी होगी।

आयोग ने 1 अप्रैल 2026 को एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। अभ्यर्थी एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट https://ssc.gov.in/ पर जाकर अपने परीक्षा शहर की जानकारी देख सकते हैं। एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को लॉगिन डिटेल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा।

SSC CHSL 2025 Tier 2: 3000 से ज्यादा पदों पर होना है भर्ती

  • ​कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (10+2) परीक्षा 2025 के टियर-1 का आयोजन 12 से लेकर 30 नवंबर 2025 के बीच किया गया था। रिजल्ट 27 फरवरी 2026 को जारी किया गया था जिसमें से कुल 39,901 उम्मीदवारों को टियर-2 (मेंस) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।
  • टियर-1 में चयनित अभ्यर्थी टियर-2 में शामिल होंगे। परीक्षा के माध्यम से केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में एलडीसी/जेएसए, पीए/एसए, डीईओ के लगभग 3,000 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी।

​महत्वपूर्ण निर्देश

  • सभी अपडेट के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर ही भरोसा करें।
  • परीक्षा केंद्र पर अपना एडमिट कार्ड, ओरिजिनल फोटो आईडी प्रूफ और पासपोर्ट साइज फोटो ले जाना न भूलें।
  • ​टियर-2 में वस्तुनिष्ठ प्रश्नों (Objective) के साथ-साथ स्किल टेस्ट/टाइपिंग टेस्ट भी शामिल होता है, जो अंतिम मेरिट के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
  • यदि आपने परीक्षा के लिए स्वयं का लेखक (Own Scribe) का विकल्प चुना है तो ​आपको 5 अप्रैल 2026 (रात 11 बजे) तक अपने स्क्राइब का रजिस्ट्रेशन और मैपिंग (OTR के माध्यम से) पूरा करना होगा। इसके बिना आपका ‘Scribe Entry Pass’ जनरेट नहीं होगा।

SSC CHSL Tier 2 : CITY SLIP ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर विजिट करें।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर एसएससी सीएचएसएल टियर-2 एग्जाम सिटी स्लिप लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद लॉगिन डिटेल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड को दर्ज करें।
  • लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद एग्जाम सिटी स्लिप आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

सिटी स्लिप विवरण

  • उम्मीदवार का पूरा नाम
  • पंजीकरण संख्या / रोल नंबर
  • परीक्षा तिथि (टियर 2)
  • परीक्षा शहर
  • शिफ्ट का समय और रिपोर्टिंग समय
  • परीक्षा केंद्र कोड
  • परीक्षा दिवस के महत्वपूर्ण निर्देश

SSC NOTIFICATION