
SSC CPO 2022: कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commision) ने एसएससी सीपीओ Tier 2, 2022 की आन्सर-की जारी कर दी है। दिल्ली पुलिस सब इंस्पेक्टर (Delhi Police SI) और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेस (CAPF) परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर आन्सर-की का पीडीएफ़ डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही रिस्पॉन्स शीट (Response sheet) भी जारी की गई है।
इच्छुक उम्मीदवार एसएससी सीपीओ पेपर 2 की Answer key पर 13 मई, 2023 शाम 4 बजे तक आपत्ति (Objection) जता सकते हैं। जिसके लिए प्रति प्रश्न पर 100 रुपये का भुगतान करना होगा। बता दें कि 2 मई, 2023 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर एग्जाम आयोजित हुए थे। उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए आपको एग्जामिनेशन रोल नंबर और पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी।
ऐसे डाउनलोड करें आन्सर-की
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट sss.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर SSC CPO Answer Key 2022 का लिंक दिखेगा, उसे क्लिक करें।
- अब आन्सर-की के पीडीएफ़ को डाउनलोड करें।
- यदि कोई ऑब्जेक्शन है तो उसे सबमिट करें।
- आप चाहे तो आन्सर-की के साथ-साथ आप रिस्पॉन्स शीट का प्रिन्टआउट निकाल सकते हैं।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है।
अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →

