SSC CPO Recruitment: सीएपीएफ और दिल्ली पुलिस में निकली बंपर भर्ती, जानें शैक्षणिक योग्यता, फीस और अंतिम तिथि

पुलिस में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं युवा अब दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र बल में निकली भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर रखी गई है।
SSC CPO Recruitment

दिल्ली पुलिस में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं युवाओं के लिए खुशखबरी सामने आई है। कर्मचारी चयन आयोग यानी कि एससी ने स्नातक युवाओं के लिए दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती निकाली है।

अगर आप भी उन्हें युवाओं में से एक है जो पुलिस भर्ती की राह देख रहे थे तो अब आप ssc.gov.in पर जाकर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस सब इंस्पेक्टर के 212 पद और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के सब इंस्पेक्टर के 2861 पदों पर भर्ती की जाने वाली है। 24 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन जमा किए जा सकते हैं।

SSC CPO Recruitment का वेतन

दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर जिन उम्मीदवारों का चयन होगा उन्हें हर महीने 35400 से 112400 रुपए। वहीं केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में सब इंस्पेक्टर के पद पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 35400 से लेकर 112400 रुपए प्रतिमाह दिए जाएंगे।

शैक्षणिक योग्यता

जो आवेदक इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं। उन्हें भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक या इसके समकक्ष डिग्री में उत्तीर्ण होना जरूरी है। इसके अलावा कुछ अन्य निर्धारित पात्रताएं भी पूरी होना भी आवश्यक है।

कैसे करें अप्लाई

  • आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाना होगा।
  • यहां होम पेज पर अप्लाई के लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करते ही एक पेज ओपन होगा जहां पर आपको अपनी जानकारी डाल कर लॉगिन करना होगा।
  • लॉगिन करने के बाद मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड कर दें और परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद इसका प्रिंटआउट निकाल कर जरूर रखें।

कितनी है फीस

अगर आप इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए 100 रुपए एप्लीकेशन फीस लगेगी। एससी, एसटी, महिला और दिव्यांग उम्मीदवारों को फीस में छूट दी गई है। फीस जमा करने की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर है और फॉर्म करेक्शन 24 अक्टूबर तक किया जा सकता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews