SSC GD PET Admit Card: उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर, जारी हुए प्रवेश पत्र , इस दिन होगी परीक्षा, जानें यहाँ

ssc cpo result 2023

SSC GD PET: सेंट्रल पुलिस रिजर्व फोर्स (CRPF) ने एसएससी जीडी पीईटी/पीएसटी के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। कुछ दिन पहले परीक्षा की तारीख में बदलाव हुआ था, जिसके बाद कर्मचारी चयन आयोग ने नए प्रवेश पत्र जारी करने की घोषणा की थी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाईट crpfonline.com पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

फिजिकल एफीसिएन्सी टेस्ट (PET)/फिजिकल स्टैन्डर्ड टेस्ट का आयोजन (PST) का आयोजन सीआरपीएफ द्वारा 1 मई से आयोजित किया जाएगा। फिजिकल टेस्ट में 3.5 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल होंगें। सूची में महिला और पुरुष दोनों शामिल हैं। बताया दें की पहले परीक्षा 24 अप्रैल, 2023 को होने वाली थी, लेकिन किसी वजह से इसे स्थगित कर दिया गया था।

बिना  एडमिट कार्ड परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी। इसके अलावा फोटो आइडी कार्ड, पासपोर्ट साइज़ फोटोग्राफ, लाइसेन्स, आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट और वॉटर आइडी कार्ड की जरूरत भी पड़ सकती है। एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा के आधार पर कुल 50187 पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती होगी।

ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट crpfonline.com पर जाएं।
  • अब एडमिट कार्ड के लिंक “Click here to download E-Admit card of PST/PET for CT (GD)-2022” पर क्लिक करें।
  • नेक्स्ट पेज पर पूछे गए सभी डिटेल्स को दर्ज करें।
  • अब CRPF SSC GD PET का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews