SSC GD Re-Exam: दोबारा होगा एसएससी जीडी भर्ती परीक्षा का आयोजन, तारीख घोषित, नोटिस जारी, देखें खबर

ssc gd exam 2024

SSC GD Re-Exam 2024: कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission) दोबारा कुछ केंद्रों पर दोबारा एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन करने वाला है। इस बारे में आयोग ने 20 मार्च बुधवार को नोटिफिकेशन जारी किया है। सूचना के मुताबिक केंद्रों पर तकनीकी समस्या होने के कारण एसएससी ने उम्मीदवारों के लिए पुनः परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया है।

इस दिन होगी पुनः परीक्षा

पुनः परीक्षा का आयोजन 30 मार्च 2023 को किया जाएगा। जो भी उम्मीदवारों 20 फरवरी से 7 मार्च तक आयोजित एसएससी जीडी भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, उन्हें ही पुनः परीक्षा में बैठने की अनुमति होगी। परीक्षा केंद्रों के नाम, तारीख, शहर और उम्मीदवारों की संख्या की लिस्ट आयोग ने ssc.gov.in पर जारी की है।

26 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती

इस परीक्षा के तहत केंद्र सशस्त्र पुलिस और एसएसएफ में कांस्टेबल और असम राइफल्स में राइफलमैन के पद पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। रिक्त पदों की संख्या 26,146 है। कंप्यूटर बेस्ड एग्जामिनेशन में चयनित फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, मेडिकल एग्जामिनेशन और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।

ऐसे डाउनलोड करें आन्सर-की

एसएससी जीडी आंसर की के साथ-साथ ऑब्जेक्शन पोर्टल भी जल्द खुल सकता है। हालांकि आयोग ने अब तक उत्तर कुंजिका के लिए कोई भी तारीख घोषित नहीं की है। प्रत्येक प्रश्न के लिए आपत्ति दर्ज करने पर 100 रुपये फीस का भुगतान करना होगा।

  • आंसर-की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उत्तर कुंजी के लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा। अपना रोल नंबर चेक करें।
  • पीएफ को डाउनलोड कर लें। आप चाहे तो भविष्य के संदर्भ में इसकी हार्ड कॉपी निकाल कर भी अपने पास रख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews