SSC MTS 2023: कर्मचारी चयन आयोग ने जारी किया अहम नोटिस, एक्टिवेट हुआ मॉक टेस्ट का लिंक, पढ़ें पूरी खबर

staff selection commission

SSC MTS 2023: कर्मचारी चयन आयोग ने मल्टी टास्किंग नॉन-टेक्निकल स्टाफ और हवलदार परीक्षा को लेकर अहम नोटिस जारी किया है। साथ ही मॉक टेस्ट की लिंक भी एक्टिव हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार अपने परीक्षा की तैयारी का आकलन करने के लिए इस सुविधा का लाभ अधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर उठा सकते हैं।

2 मई से से मॉक टेस्ट शुरू हो चुके हैं। उम्मीदवार मॉक टेस्ट के लिए भी अपनी स्थानीय भाषा का चयन कर सकते हैं। जून में एसएससी एमटीएस परीक्षा का आयोजन होगा। जिसके लिए 13 जून से लेकर 20 जून तक की तारीख निर्धारित की गई है। हाल में आयोग ने एग्जाम कैलेंडर के जरिए इसकी घोषणा भी कर दी है।

इसके अलावा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने परीक्षा को लेकर भी अहम नोटिस जारी किया है। परीक्षा का आयोजन 13 भाषाओं में होगा। उम्मीदवारों को इस दौरान अपनी चयनित स्थानीय भाषा में प्रश्न पत्र प्रदान किए जाएंगे। जिसमें मराठी, गुजराती, ओडिया, बंगाली, तेलुगु, तमिल, कन्नड, आसामी, उर्दू, हिन्दी, इंग्लिश इत्यादि शामिल हैं। उन उम्मीदवारों को हिन्दी और इंग्लिश भाषा में प्रश्न पत्र मिलेंगे, जिन्होनें किसी भी स्थानीय भाषा का चयन नहीं किया है।मॉक टेस्ट के लिए ऐसी सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें मॉक टेस्ट

  • सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर SSC MTS Mock Test 2023 का लिंक दिखेगा इसपर क्लिक करें।
  • पीडीएफ़ पर दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
  • नया विंडो खुलेगा, यहाँ यूजर आइडी और पासवर्ड दर्ज करें।
  • आपकी स्क्रीन पर मॉक टेस्ट ओपन होगा, इसे डाउनलोड करें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews