SSC MTS Answer Key 2022 : जारी की गई मल्टी-टास्किंग स्टाफ और हवलदार भर्ती परीक्षा की आंसर-की, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति

ssc cpo

नई दिल्ली,डेस्क रिपोर्ट। एसएससी (SSC) ने एमटीएस (MTS) और हवलदार परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in के जरिए आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

आपको बता दें कि जारी प्रोविजनल आंसर-की पर उम्मीदवार 7 अगस्त 2022 रात 8 बजे से पहले तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। वहीं आपत्ति दर्ज कराने के लिए अभ्यर्थी को 100 रूपए शुल्क का भुगतान करना होगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस को चेक कर सकते हैं। और प्रोविजनल आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों के निपटारे के बाद फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी किया जाएगा।

गौरतलब है कि एसएससी एमटीएस और हवलदार परीक्षा का आयोजन देश भर में निर्धारित केंद्रों पर 5 जुलाई 2022 से 22 जुलाई 2022 तक किया गया था। परीक्षा ऑनलाइन मोड में हुई थी। रिजल्ट सितंबर या अक्टूबर 2022 में जारी किया जा सकता है।

ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
>> सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
>> होम पेज पर दिए गए Multi Tasking (Non-Technical) Staff, and Havaldar (CBIC & CBN) Examination, 2021: Uploading of Tentative Answer Keys alongwith candidates’ Response Sheet(s) के लिंक पर क्लिक करें।
>> पीडीएफ आपकी स्क्रीन पर आएगा।
>> अब दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
>> परीक्षा के नाम का चयन करें।
>> अब रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
>> आपत्ति दर्ज कराएं, यदि कोई हो

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews