10वीं के बाद करियर को उड़ान देंगे ये कोर्स, खुल जाएंगे कमाई के रास्ते

Career option After 10th

Career Option After 10th: दसवीं की परीक्षा पास करने के बाद स्टूडेंट में अक्सर इस बात की चर्चा रहती है कि उन्हें अपना करियर आगे किस दिशा में बढ़ाना चाहिए। 11वीं में कौन सा सब्जेक्ट लेना है आगे जाकर कॉलेज में क्या पढ़ना है यह सारे सवाल स्टूडेंट के मन में आते ही हैं। लेकिन दसवीं के रिजल्ट के बाद छात्रों के पास कुछ समय का वक्त होता है। ऐसे में वो कुछ शॉर्ट टर्म कोर्स कर सकते हैं, जिससे उन्हें आगे जाकर बहुत सहायता मिलने वाली है।

दसवीं पास करने के बाद जब व्यक्ति 11वीं में पहुंचता है तो उनसे उसके करियर की नींव रखी जाती है। यही वजह है कि इस समय अपनी पसंद और भविष्य को ध्यान में रखते हुए सब्जेक्ट का चुनाव करना सबसे ज्यादा जरूरी होता है। आमतौर पर लोग पीसीएम, साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स जैसी स्ट्रीम का चुनाव करते हैं। लेकिन हम आपको कुछ ऐसे विषय भी बताते हैं जो आप चाहे तो करियर विकल्प के तौर पर चुन सकते हैं।

10वीं के बाद करियर ऑप्शन

दसवीं पास स्टूडेंट आर्ट्स, कॉमर्स, मैथ्स, साइंस जैसे विषय अपनी पसंद के मुताबिक चुन सकते हैं। लेकिन इसके अलावा अगर वह चाहे तो पॉलिटेक्निक, आईआईटी, पैरामेडिकल, डिप्लोमा और शॉर्ट टर्म कोर्स भी कर सकते हैं। ये सभी डिग्रियां कई अलग अलग क्षेत्रों में काम आती है।

वहीं अगर स्टूडेंट कोई प्रोफेशनल कोर्स करना चाहते हैं, तो उसके लिए भी उनके पास कई तरह के ऑप्शन है। वह फायर एंड सेफ्टी, ज्वेलरी डिजाइन, इंटीरियर डिजाइन, फैशन डिजाइन और साइबर लॉ जैसे क्षेत्रों का चुनाव कर सकते हैं। यह कोर्स आगे जाकर उन्हें अपना खुद का बिजनेस सेटअप करने में काफी मददगार साबित होंगे।

इन क्षेत्रों में बेहतरीन करियर

अगर आप दसवीं के तुरंत बाद नौकरी करना चाहते हैं, तो कुछ ऐसे कोर्स है जिनमें एडमिशन लिया जा सकता है। आपको उन्हीं की जानकारी देते हैं।

कंप्यूटर हार्डवेयर एंड नेटवर्किंग

आजकल वैसे भी कंप्यूटर का दौर है। हार्डवेयर और नेटवर्किंग जैसे कोर्स में आपको रिपेयरिंग, नेटवर्किंग और हार्डवेयर के बारे में बताया जाता है, जो एक बेहतरीन करियर ऑप्शन है।

आईटीआई

अगर आप जल्दी नौकरी पाना चाहते हैं, तो आईटीआई में मोटर मैकेनिक, कंप्यूटर, वेल्डर, फिटर जैसे कई तरह के कोर्स कराए जाते हैं। जिनका ड्यूरेशन 6 महीने से 2 साल का होता है।

होटल मैनेजमेंट

आजकल होटल मैनेजमेंट के क्षेत्र में युवाओं का इंटरेस्ट वैसे भी बढ़ता जा रहा है। ये एक बेहतरीन करियर ऑप्शन है और दसवीं के बाद इस कोर्स में डिप्लोमा कर बेहतर भविष्य बनाया जा सकता है।

इंजीनियरिंग डिप्लोमा

यह एक तरह का पॉलिटेक्निक डिप्लोमा है जो 3 साल का होता है। इसे करने के बाद आप किसी भी कंपनी में जॉब के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसमें मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, केमिकल, प्लास्टिक जैसे सब्जेक्ट पढ़ाए जाते हैं।

नॉन इंजीनियरिंग डिप्लोमा

अगर आप नॉन इंजीनियरिंग डिप्लोमा करना चाहते हैं, तो यह भी एक बेहतरीन ऑप्शन है। इसमें फैशन डिजाइनिंग, टेक्सटाइल,कमर्शियल आर्ट जैसे सब्जेक्ट पढ़ाए जाते हैं जो 3 साल के होते हैं।

सरकारी नौकरी

दसवीं के बाद सरकारी नौकरी के भी अच्छे विकल्प हैं। आप चाहे तो रेलवे, भारतीय सेना, बीएसएफ में निकले पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसमें सरकार द्वारा अच्छी से अच्छी सैलरी दी जाती है और समय-समय पर सरकारी वेबसाइट पर इसकी जानकारी दी जाती है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews