मात्र ₹1 लाख की लागत से शुरू होता है यह खास Business और कमाई हर महीने होती है ₹8 लाख

मात्र ₹1 लाख की लागत से शुरू होता है यह खास Business और कमाई हर महीने होती है ₹8 लाख

करियर, डेस्क रिपोर्ट। गर्मी के मौसम में खीरे का सलाद कौन नहीं पसंद करता। सलाद के लिए सबसे महत्वपूर्ण सामग्री में से एक है खीरा और यही खीरा आपको बना सकता है लखपति। जी हां, यदि आप कम लागत में अधिक फायदा चाहते हैं, तो खीरे की खेती का business चुन सकते हैं। इसके लिए सरकार से सब्सिडी भी मिल जाती है। आइये जानते हैं विस्तार से –

यह भी पढ़ें – बहुत ही कम लागत से शुरू करें तेजपत्ता की खेती, मुनाफा इतना कि होश उड़ जाएंगे

खीरा खाने से जहां स्वास्थ्य को लाभ पहुंचता है, वहीँ इसकी खेती करने से आपको आर्थिक रूप से बहुत फायदा मिल सकता है। खीरे की खेती मुख्यतः गर्मी के मौसम में की जाती है और किसी भी प्रकार की मिट्टी में इसकी खेती की जा सकती है, यानी बलुई, दोमट मिट्टी, सिल्ट मिट्टी चिकनी मिट्टी। इसके अलावा नदी या तालाब के पास वाली जमीन पर भी खीरे की खेती की जा सकती है। बुवाई के बाद लगभग 60 से 80 दिनों में इसकी फसल तैयार हो जाती है। गांव के साथ-साथ शहरों में भी खीरे की बहुत डिमांड होती है। घरों के अलावा रेस्टोरेंट और होटलों में भी सलाद के रूप में खीरे का प्रयोग होता है। खीरे की बुवाई के लिए आपको सरकार की ओर से सब्सिडी भी मिल जाती है। यदि आप ₹100000 की लागत लगाकर खीरे की खेती करते हैं तो अंदाजन आपको ₹800000 तक की कमाई हो सकती है। यानी लाखों का मुनाफा।

यह भी पढ़ें – महोगनी के पेड़ का business देता है मोटी कमाई, जाने कैसे करें इसकी शुरुआत?

उत्तर प्रदेश के किसान ने नीदरलैंड के खीरे की फसल उगाई, जिससे उसे आमतौर पर बिकने वाले खीरे की खेती से ज्यादा मुनाफा हुआ। दरअसल आमतौर पर मिलने वाला खीरे में बीज होते हैं और इस खीरे में बीज नहीं होते। बीज वाला खीरा ₹20 प्रति किलोग्राम की दर से बिकता है, वहीँ बिना बीज वाले खीरे 40 से ₹50 प्रति किलोग्राम में बिकते हैं, और इनकी बड़े-बड़े होटलों में बहुत ज्यादा डिमांड होती है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews