Indian Air Force: 12वीं के बाद ऐसे मिलती है एयर फोर्स में नौकरी, यहां जानें सिलेक्शन प्रोसेस

Indian Air Force

Indian Air Force Selection Process: हमारे देश में लाखों ऐसे युवा है जो सेना में जाकर देश की सेवा करना चाहते हैं। 12वीं पास होने के बाद अधिकतर युवा सैनिक बनने का सपना देखते हैं लेकिन जानकारी के अभाव में कई बार वह अपना सपना पूरा नहीं कर पाते हैं। अगर आप भी एयर फोर्स जॉइन करना चाहते हैं तो आज हम आपको बताते हैं कि 12वीं के बाद आप किस तरह से एयर फोर्स का हिस्सा बन सकते हैं।

12वीं के बाद कोई भी स्टूडेंट सीधा एयरफोर्स जॉइन कर सकता है बस इसके लिए उसे एनडीए यानी नेशनल डिफेंस एकेडमी की परीक्षा पास करनी होगी। यूपीएससी द्वारा हर साल इस परीक्षा का आयोजन किया जाता है जिसमें बड़ी संख्या में परीक्षार्थी शामिल होते हैं।

कौन दे सकता है परीक्षा

जिन छात्रों ने फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स के साथ 12वीं की परीक्षा पास की है वह इस परीक्षा का हिस्सा बन सकते हैं। इसके लिए परीक्षार्थी की उम्र 16 से 19 साल के बीच होनी चाहिए। एनडीए द्वारा हर साल परीक्षा फॉर्म निकाला जाता है और आधारित योग्यता रखने वाले उम्मीदवार यूपीएससी की वेबसाइट के जरिए अपना फॉर्म सबमिट कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया

एनडीए की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और उसके बाद लिए जाने वाले एसएसबी इंटरव्यू के जरिए होती है। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण हो जाते हैं उन्हें ही इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है।

लिखित परीक्षा पैटर्न

एनडीए की लिखित परीक्षा में दो पेपर लिए जाते हैं जिसमें से एक मैथ्स का होता है और दूसरा जनरल एबिलिटी टेस्ट होता है। मैच के 300 और जनरल एबिलिटी के 600 अंकों के प्रश्न पूछे जाते हैं। हिस्ट्री, ज्योग्राफी, फिजिक्स, केमिस्ट्री, जनरल साइंस और करंट इवेंट से जुड़े हुए प्रश्न जनरल एबिलिटी टेस्ट में पूछे जाते हैं।

एसएसबी इंटरव्यू पैटर्न

एसएसबी इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरे 2 दिन की होती है जिसमें लगभग 5 चरण होते हैं। 900 अंकों का यह इंटरव्यू प्रोसेस कई राउंड्स में कंप्लीट होता है। इंटरव्यू के अलावा उम्मीदवार को कंप्यूटराइज्ड पायलट सुरक्षा सिस्टम क्वालीफाई करना भी जरूरी है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews