NEET UG 2023: नीट यूजी एप्लीकेशन में सुधार का आखिरी मौका आज, जल्द पूरा कर लें ये काम, जानें प्रोसेस

NEET UG 2023: नीट यूजी एप्लीकेशन में सुधार का आखिरी मौका आज, जल्द पूरा कर लें ये काम, जानें प्रोसेस

NEET UG 2023: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातक (नीट यूजी 2023) के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए अपडेट है। आज यानि 10 अप्रैल को नीट यूजी एप्लीकेशन करेक्शन बंद हो जाएगा। शनिवार को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने इसे ओपन किया था। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाईट neet.nta.nic पर जाकर यह एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार या बदलाव कर सकते हैं।

उम्मीदवारों को 10 अप्रैल के बाद आवेदन में कोई भी बदलाव करने की अनुमति नहीं होगी। उनके पास आज राज 11:50 का वक्त है। मोबाइल नंबर, ईमेल और एड्रेस में बदलाव करने की इजाजत नहीं होगी। वहीं जिन लोगों ने आधार वेरीफिकेशन करवाया है, वे श्रेणी, माता पिता का नाम (कोई एक), उप-श्रेणी, परीक्षा माध्यम और शहर में संशोधन कर सकते हैं। साथ ही आरक्षण संबंधित सर्टिफिकेट भी अपलोड कर सकते हैं। करेक्शन के लिए शुल्क का भुगतान करना होगा। डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई और नेट बैंकिंग के जरिए भुगतान कर सकते हैं। बिना शुल्क जमा किए अंतिम सुधार लागू नहीं होगा।

मई में होगी परीक्षा

परीक्षा का आयोजन 7 मई को होगा। 15 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी हो सकते हैं। इसमें प्राप्त कीये गए स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों का दाखिला देश के विभिन्न सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों में होगा।

ऐसे करें करेक्शन

  • सुधार के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाईट neet.nta.nic पर जाएं।
  • अब अपना यूजर आइडी और पासवर्ड दर्ज करें।
  • फिर फॉर्म में सुधार करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • भविष्य में इस्तेमाल के लिए एक प्रिन्ट आउट कॉपी निकाल कर रख लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews