B.Arch के लिए इस साल कहाँ लें दाखिला? ये हैं टॉप 10 आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग कॉलेज, देखें लिस्ट 

कई कॉलेजों को आर्किटेक्चर और प्लानिंग के लिए देश में बेस्ट माना जाता है। यदि आप भी इस फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं, तो यहाँ दाखिला ले सकते हैं। आइए जानें इन संस्थानों के नाम जानें-
CUET UG 2026

AI Generated Image

आर्किटेक्चर को करियर के लिए एक बेहतरीन विकल्प माना जाता है। इसके लिए स्टूडेंट्स यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों में एडमिशन लेते हैं। कोर्स को पूरा करने के बाद डिजाइन, आर्किटेक्ट प्रोजेक्ट, आर्किटेक्ट के तौर पर कोई आर्किटेक्ट फर्म या सरकारी कंपनियों में काम करने का मौका मिल सकता है। इसके अलावा कई कंपनियां साइट प्लानिंग, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट, इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट जैसे क्षेत्र के लिए प्रोफेशनल्स को हायर करती हैं। वेतन किसी भी व्यक्ति के अनुभव पर निर्भर करता है। 12वीं बाद छात्र बैचलर ऑफ़ आर्किटेक्चर या बैचलर का प्लानिंग में दाखिला लेना चाहते हैं। लेकिन समझ नहीं आता कौन-सा कॉलेज सही रहेगा?

भारत के ऐसे कई कॉलेज हैं, जिन्हें बी.आर्क या बी.प्लानिंग पाठ्यक्रम के लिए सर्वश्रेष्ठ (Top Architecture and Planning Colleges) माना जाता है। ये संस्थान न केबल हाई लेवल एजुकेशन ऑफर करते हैं, बल्कि इनका प्लेसमेंट रिकॉर्ड भी काफी अच्छा होता है। जिसके जरिए स्टूडेंट्स आर्किटेक्ट बनने का सपना पूरा कर सकते हैं। ऐसे ही टॉप 10 आर्किटेक्चर एंड प्लैनिंग कॉलेज के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

इन कॉलेजों में एडमिशन लेने के कठिन प्रतियोगी में शामिल होना पड़ता है। कुछ कॉलेज नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट तो कुछ जेईई मेंस या जेईई एडवांस्ड स्कोर के आधार पर दाखिला लेते हैं। NATA का आयोजन काउंसिल फॉर आर्किटेक्चर द्वारा किया जाता है। वहीं जेईई मेंस परीक्षा एनटीए साल में दो बार आयोजित करता है।

पहले नंबर पर यह कॉलेज 

इस लिस्ट में पहले नंबर पर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रुड़की है।  यह उत्तराखंड में स्थित है। इस साल इसकी एनआरआईएफ रैंकिंग एक और स्कोर 83.95 है। कॉलेज यूजी और पीजी दोनों प्रकार के पाठ्यक्रम ऑफर करता है। यूजी प्रोग्राम की अवधि 5 साल होती है। दूसरे नंबर पर नेशनल इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी कालीकट है, जो केरल में स्थित है।तीसरे नंबर पर आईआईटी खड़गपुर है, जो पश्चिम बंगाल में स्थित हैं।

NIRF रैंकिंग 2025 के हिसाब से टॉप 10 कॉलेज 

  1. आईआईटी रुड़की
  2. नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी कालीकट
  3. इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी खड़गपुर
  4. इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग साइंस एंड टेक्नोलॉजी, शिबपुर, हावड़ा पश्चिम बंगाल
  5. जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली
  6. सेंटर फॉर एनवायरमेंटल प्लानिंग एंड टेक्नोलॉजी, अहमदाबाद, गुजरात
  7. नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी राउरकेला, ओडिशा
  8. स्कूल का प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर, नई दिल्ली
  9. नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी तिरुचिरापल्ली
  10. विशेश्वर्या नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी नागपुर

एनआईआरएफ रैंकिंग 2025 के लिए यहाँ क्लिक करें 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews