देश के इन 5 केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन मिलना है मुश्किल, हाई क्वालिटी एजुकेशन और आधुनिक सुविधाओं के लिए है प्रसिद्ध

केंद्रीय विद्यालय देश के टॉप सरकारी स्कूलों में से एक है। सरकारी कर्मचारी और अधिकारियों के बच्चों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा देने के लिए बनाए गए स्कूल में आरक्षण के हिसाब से दूसरे बच्चों को भी एडमिशन मिलता है। चलिए आज कुछ टॉप स्कूलों के बारे में जान लेते हैं।
KVS Exam Pattern 2025

हर साल जब बच्चों का नया एकेडमिक सेशन शुरू होता है तब माता-पिता के बीच बच्चों को अच्छे स्कूल में एडमिशन दिलवाने या एक स्कूल से किसी दूसरे स्कूल में ट्रांसफर करवाने की कोशिश करते हुए देखा जाता है। सभी माता-पिता यह चाहते हैं कि उनके बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले इसके लिए वह उनका अच्छे स्कूलों में एडमिशन करवाना चाहते हैं। केंद्रीय विद्यालय भी देश के टॉप सरकारी स्कूलों में से एक है।

केंद्रीय विद्यालय संगठन के नेतृत्व में देशभर में कई सारे केंद्रीय विद्यालय संचालित किए जाते हैं जो पूरी तरह से गवर्नमेंट बेस्ड स्कूल है लेकिन यहां की शिक्षा की गुणवत्ता बड़े-बड़े स्कूलों के मुकाबले काफी अच्छी है। यहां पर बच्चों को कम कीमत में अच्छी पढ़ाई करवाई जाती है। हालांकि, इन स्कूलों में एडमिशन मिलना इतना भी आसान नहीं होता। सबसे पहले यहां सेंट्रल गवर्नमेंट के एम्पलाइज के बच्चों का एडमिशन दिया जाता है उसके बाद बची हुई सीटों पर अन्य वर्ग के बच्चों को एडमिशन मिलता है। चलिए आज हम आपको कुछ टॉप और फेमस सेंट्रल स्कूल के बारे में बताते हैं।

केंद्रीय विद्यालय, आईआईटी बॉम्बे (Kendriya Vidyalaya)

आईआईटी बॉम्बे के कैंपस में मौजूद है केंद्रीय विद्यालय बहुत ही शानदार है। इसे अपनी हाई क्वालिटी एजुकेशन शानदार रिजल्ट और साइंस टेक्नोलॉजी से जुड़ी सेंट्रल एजुकेशन के लिए पहचाना जाता है। यहां पर बच्चों के लिए डिजिटल क्लासरूम, हाइटेक लैब और कई सारी सुविधाएं मौजूद है।

तिरुवनंतपुरम, केरल

अगर आप केरल में रहने वाले हैं तो यहां के तिरुवनंतपुरम में देश का सबसे प्रतिष्ठित केंद्रीय विद्यालय मौजूद है। 1964 में इसकी स्थापना हुई थी और यह हमेशा टॉप रैंकिंग में बना रहता है। स्कूल में करीबन 4000 छात्र पढ़ाई करते हैं और रिजल्ट के मामले में हमेशा टॉप रैंकिंग में आता है।

आईआईटी, मद्रास

चेन्नई वैसे भी अपने शानदार एजुकेशन संस्थाओं के लिए पहचाना जाता है। यहां के आईआईटी कैंपस में केंद्रीय विद्यालय मौजूद है। इस कैंपस में होने की वजह से यहां पर बच्चों को साइंटिफिक माहौल मिलता है। वह कहीं सारे संसाधनों के बीच बेहतर शिक्षा हासिल कर पाते हैं। यहां आधुनिक लैब मौजूद है जो बच्चों को नई-नई चीज़ सीखने में मदद करती है।

सेंट्रल स्कूल, दिल्ली

राजधानी दिल्ली का केंद्रीय विद्यालय हमेशा से ही टॉप सेंट्रल स्कूल में शामिल रहा है। यह अपनी हाई क्वालिटी एजुकेशन और राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाओं के लिए प्रसिद्ध है। यहां पर स्मार्ट क्लास रूम के साथ मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स भी है, जो बच्चों को पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी अव्वल बनाता है। यहां से निकलने वाले छात्र यूपीएससी और एनडीए जैसे क्षेत्र में बेहतरीन मुकाम हासिल कर चुके हैं।

अहमदाबाद

अगर आप गुजरात में रहते हैं और सेंट्रल स्कूल में बच्चों को एडमिशन दिलाना चाहते हैं तो अहमदाबाद का केंद्रीय विद्यालय बेस्ट है। यह गुजरात के सबसे पुराने और अच्छे केवीएस स्कूलों में से एक है। बेहतरीन पढ़ाई के साथ यहां पर कल्चरल एक्टिविटीज पर भी काफी ध्यान दिया जाता है। अपनी कल्चरल एक्टिविटीज की वजह से यह स्कूल कई सारे अवॉर्ड भी जीत चुका है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews