यूजीसी का बड़ा फैसला, MPhil डिग्री बंद, छात्रों के लिए अलर्ट जारी, एडमिशन न लेने की सलाह

ugc discontinued mphil degree

MPhil Degree Discontinued By UGC: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने मास्टर इन फिलॉसफी डिग्री (M.Phil) को बंद कर दिया है। इस संबंध में यूजीसी ने नोटिस जारी किया है। साथ ही छात्रों को इस प्रोग्राम में प्रवेश न लेने की सलाह दी है। आयोग ने इसे क्लॉज़ 14 के तहत बंद कर दिया है।

यूजीसी ने नोटिस में क्या कहा?

नोटिस में यूजीसी ने कहा, “कुछ विश्वविद्यालय छात्रों को एमफिल प्रोग्राम में प्रवेश के लिए आमंत्रित के रहे हैं। इस संबंध में यह ध्यान लाना जरूरी है कि एमफिल प्रोग्राम मान्यता प्राप्त डिग्री नहीं है।”

MPhil Degree Discontinued

सेशन 2023-24 में बंद करें दाखिला, यूजीसी का अनुरोध

आयोग ने यूजीसी विनियमन 2022 के रेगुलेशन नंबर 14 के तहत अभी उच्च शिक्षा संस्थानों को M.Phil प्रोग्राम ऑफर न करने की सलाह दी है। यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमिशन ने सभी विश्वविद्यालयों को इस संबंध में तत्काल कदम उठाने का अनुरोध किया है। ताकि सेशन 202324 में इस प्रोग्राम में छात्रों का दाखिला न बंद हो सके।

पहले से एडमिशन लेने वाले छात्रों पर नहीं पड़ेगा असर

प्रोफेसर मनीष जोशी के कथानुसार पीएचडी के नियमों के नोटिफिकेशन से पहले शुरू हुए प्रोग्राम पर कोई असर नहीं पड़ेगा। जो छात्र वर्तमान में एमफिल की डिग्री  कर रहे हैं, उन्हें प्रोग्राम को पूरा करने की अनुमति होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews