21 अगस्त से UGC NET परीक्षा शुरू, महत्वपूर्ण गाइडलाइंस भी जारी, सिटी स्लिप पर भी अपडेट, जानें डिटेल 

यूजीसी नेट पुनर्परीक्षा 21 अगस्त से 4 सितंबर तक आयोजित होगी। एडमिट कार्ड जारी हो चुके हैं। उम्मीदवार https://ugcnet.nta.ac.in/ पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
UGC NET 2024

UGC NET 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी नेट पुनर्परीक्षा की शुरुआत 21 अगस्त 2024 से होने वाली है। इसका समापन 4 सितंबर को होगा। बता दें कि 18 जून को परीक्षा आयोजित हुई थी। लेकिन 19 जून को ही केंद्र सरकार ने पेपर लीक विवादों के कारण परीक्षा रद्द कर दी थी। एनटीए ने परीक्षा से संबंधित गाइडलाइंस जारी कर दी है। जिसका पालन कैंडीडेट्स को एग्जाम सेंटर और हॉल में करना होगा। इसके अलावा 27 अगस्त को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप भी जारी कर दी है।

एग्जाम सिटी स्लिप को लेकर NTA ने जारी किया नोटिस

उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट https://ugcnet.nta.ac.in/ पर जाकर सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की जरूरत पड़ेगी। जल्द ही एजेंसी एडमिट कार्ड भी जारी करेगा। सिटी स्लिप में उन शहरों का नाम उपलब्ध होता है जहां एग्जाम आयोजित होने वाले हैं। इससे संबंधित किसी भी परेशानी या प्रश्न के लिए उम्मीदवार 011-40759000 पर संपर्क करें। या फिर ugcnet@nta.ac.in पर ईमेल भेजें।

यूजीसी नेट परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण गाइडलाइंस 

  • उम्मीदवारों परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड की फोटोकॉपी अपने साथ जरूर लाएं। इसके बिना एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी। साथ ही पासपोर्ट साइज़ फोटो और अथॉरिटी द्वारा जारी पीडबल्यूडी सर्टिफिकेट (PwD कैटेगरी वालों के लिए) भी अपने साथ रखें।
  • कैंडीडेट्स को परीक्षा से 2 घंटे पहले एग्जाम सेंटर पहुँचने की सलाह दी जाती है। सिक्योरिटी चेकिंग परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले आरंभ हो जाती है।
  • एग्जाम हॉल खुलते ही उम्मीदवार अपनी सीट पर बैठ जाएं। ताकि निरीक्षक द्वारा दी जाने वाली कोई भी दिशानिर्देश छूट न जाएं।
  • उम्मीदवार प्रश्न पत्र विषय को एप्लीकेशन फॉर्म से जरूर मिलाएं। कोई भी असमानता की सूचना तुरंत निरीक्षक को दें।
  • एनटी स्टाफ या अन्य छात्रों के साथ दुर्व्यवहार की अनुमति नहीं होगी।
  • उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर पेन एवं पेपर, मोबाइल, ब्लूटूथ, हेडफोन, स्मार्टवॉच इत्यादि इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स साथ ले जाने की अनुमति नहीं होगी। यदि ऐसी कोई भी समाग्री छात्र के पास पाई जाती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews