Hindi News

UGC NET एग्जाम सिटी स्लिप में देरी, अभ्यर्थियों को इंतजार, 25 जून से परीक्षा, एडमिट कार्ड जल्द, यहाँ जानें अपडेट

Published:
यूजीसी नेट एग्जाम सिटी स्लिप 10 दिन पहले जारी होने वाली थी। लेकिन अभी इंतजार में लाखों उम्मीदवार बैठे हैं। आइए जानें उम्मीदवार इसे कहाँ और कैसे डाउनलोड कर सकते हैं?
UGC NET एग्जाम सिटी स्लिप में देरी, अभ्यर्थियों को इंतजार, 25 जून से परीक्षा, एडमिट कार्ड जल्द, यहाँ जानें अपडेट

यूजीसी नेट परीक्षा 25 जून से शुरू होने जारी है। 10 दिन पहले शहर सूचना पर्ची जारी होने वाली है। लेकिन अब तक नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने इस संबंध में कोई भी अपडेट साझा नहीं की है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस सप्ताह कभी एग्जाम सिटी स्लिप जारी होगी। जिसे उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी स्लिप दोनों में काफी अंतर होता है। परीक्षा केंद्र पर सिटी स्लिप का कोई महत्व नहीं होता है। इसमें सिर्फ उन शहरों का नाम होता है, जहां एग्जाम सेंटर आवंटित किए जाएंगे। ताकि उम्मीदवार यात्रा और अन्य व्यवस्था पहले से कर पाएंगे।

एनटीए ने यूजीसी नेट जून सेशन (UGC NET 2025) के लिए विषयवार शेड्यूल पहले ही जारी कर दिया है। कुल 85 विषयों की परीक्षा होगी। इसमें दो पेपर शामिल होंगे, दोनों के बीच कोई ब्रेक भी नहीं मिलेगा। एग्जाम पूरे 3 घंटे तक चलेगा। मार्किंग स्कीम, एग्जाम पैटर्न, सिलेबस इत्यादि की घोषणा भी हो चुकी है। जिसके लिए कैंडीडेट्स इंफॉर्मेशन बुलेटिन चेक कर सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर लेटेस्ट न्यूज के सेक्शन में जाकर यूजीसी नेट एडवांस सिटी स्लिप के लिंक पर क्लिक करें।
  • एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके लॉग इन करें।
  • स्क्रीन पर सिटी इंटिमेशन स्लिप नजर आएगी। इसे अच्छे से चेक करें और डाउनलोड कर लें।
  • भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिन्ट आउट निकाल कर अपने पास रख सकते हैं।

एडमिट कार्ड पर क्या है अपडेट?

यूजीसी नेट परीक्षा से 3-4 दिन पहले प्रवेश पत्र उपलब्ध होते हैं। पिछले वर्षों के रुझानों को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि 25 जून को होने वाली परीक्षा के लिए हॉल टिकट 21 जून तक उपलब्ध होंगे। इसमें उम्मीदवार का नाम, हस्ताक्षर, एग्जाम डेट, परीक्षा केंद्र का विवरण, फोटोग्राफ, रोल नंबर और अन्य जानकारी उपलब्ध होगी। इसे डाउनलोड करने से लॉग इन क्रेडेंशियल की जरूरत पड़ेगी।

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews