UGC NET: उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट, जारी हुई सिटी इंटीमेशन स्लिप, ऐसे करें चेक

UGC NET: उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट, जारी हुई सिटी इंटीमेशन स्लिप, ऐसे करें चेक

UGC NET City Intimation Slip: यूजीसी नेट परीक्षा को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने परीक्षा की सिटी इंटिनेशन स्लिप जारी कर दिया है। जिन भी उम्मीदवारों ने दिसंबर सेशन के लिए आवेदन किया है वो ऑफिशियल वेबसाईट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बहुत जल्द एडमिट कार्ड भी जारी हो सकते हैं।

इस दिन होगी परीक्षा

हाल ही में एनटीए ने फेज 1 की परीक्षा के लिए पूरा टाइम टेबल भी जारी कर दिया है, जिसे अभ्यार्थी आधिकारिक वेबसाईट से डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं 21 फरवरी ने यूजीसी नेट दिसंबर सेशन की परीक्षा आयोजित होगी। 10 मार्च को एग्जाम समाप्त होंगे। परीक्षाएं ऑनलाइन मोड में 2 शिफ्टों में होगी। पहला शिफ्ट 9 बजे से लेकर 12 बजे तक होगा। और दूसरा शिफ्ट दोपहर 3 बजे से लेकर 6 बजे तक होगा। तीन घंटों में 150 प्रश्नों को हल करना होगा।

ऐसे डाउनलोड करें सिटी इंटीमेशन स्लिप

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाईट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर “Advance City Intimation For UGC-NET December 2022” के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ नए पेज पर दर्ज करें।
  • आपके सामने सिटी इंटीमेशन स्लिप 2022 का पीडीएफ़ खुल जाएगा, इसे डाउनलोड करें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews