UGC NET आवेदन पत्र में सुधार का मौका, इस दिन खुलेगा करेक्शन पोर्टल, अहम नोटिस जारी

यूजीसी नेट के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बंद हो चुकी है। करेक्शन पोर्टल जल्द ही एक्टिव होगा। उम्मीदवार आवेदन पत्र में सुधार या बदलाव कर पाएंगे। इस दौरान कुछ बातों का ख्याल रखने की जरूरत है। 
UGC NET December 2025

यूजीसी नेट दिसंबर सेशन (UGC NET December 2025) के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 नवंबर को समाप्त हो चुकी है। 10 नवंबर से लेकर 12 नवंबर तक करेक्शन पोर्टल खुला रहेगा। उम्मीदवारों को आवेदन पत्र में सुधार का मौका मिलेगा। सुधार विंडो को लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। उम्मीदवारों को कुछ सलाह दी गई है। जिसका पालन अनिवार्य होगा।

अभ्यर्थी ध्यान रखें 12 नवंबर रात 11:50 के बाद आवेदन पत्र में संशोधनकी अनुमति नहीं होगी। कुछ डिटेल्स में बदलाव के लिए एक्स्ट्रा फीस का भुगतान भी करना पड़ सकता है। जो केवल क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड नेट बैंकिंग और यूपीआई के जरिए ही स्वीकार किए जाएंगे।

ऐसे करें आवेदन पत्र में सुधार 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन दर्ज करके लॉगिन करें।
  • आवेदन पत्र में सुधार करें। एप्लीकेशन फॉर्म को अच्छे से चेक करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • इसे जमा करने के बाद उम्मीदवारों को आवेदन पत्र में दोबारा संशोधन की अनुमति नहीं होगी।
  • जरूरत पड़ने पर एडिशनल फीस का भुगतान करें।
  • करेक्शन स्लिप या कंफर्मेशन पेज को भविष्य के संदर्भ में डाउनलोड कर लें।
  • इसका प्रिंटआउट भी निकाल कर उम्मीदवार रख सकते हैं।

इन बातों का रखें ख्याल 

उम्मीदवारों को केवल जन्म तिथि, कैटेगरी, पिता का नाम और माता के नाम में बदलाव की अनुमति होगी। नाम, जेंडर, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, मोबाइल नंबर, ईमेल ऐड्रेस, पता और एग्जामिनेशन सिटी में बदलाव की सुविधा नहीं मिलेगी। किसी भी प्रकार के स्पष्टीकरण या समस्या को लेकर अभ्यर्थी एनटीए के हेल्प टैक्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए 011- 40759000 पर संपर्क करें या ugcnet@nta.ac.in पर ईमेल भेजें।

31 दिसंबर से परीक्षा 

इनफॉरमेशन बुलेटिन के मुताबिक परीक्षा का आयोजन 31 दिसंबर से लेकर 7 जनवरी के बीच सीबीटी मोड में देशभर के विभिन्न शहरों में आयोजित किया जाएगा। 10 दिन पहले शहर सूचना पर्ची उपलब्ध होगी। परीक्षा से 3-4 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी हो सकते हैं। जिसमें परीक्षा केंद्र का नाम और पता के साथ-साथ परीक्षा का समय व तारीख की जानकारी भी उपलब्ध होगी। एग्जाम की अवधि 120 मिनट होगी। पेपर-1 और पेपर-2 के बीच किसी प्रकार का ब्रेक नहीं दिया जाएगा। प्राप्त स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को जेआरएफ अवॉर्ड, असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्ति और पीएचडी दाखिले के लिए पात्र माना जाएगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews